हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक कंफर्म! टेनिस स्टार ने इंस्टाग्राम पोस्ट से दिए संकेत

Sania Mirza-Shoaib Malik Divorce News Instagram Post: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरों पर लगातार चर्जा जारी थी। अब टेनिस स्टार के इंस्टाग्राम पोस्ट ने खलबली मचा दी है।

विज्ञापन
Sania Mirza Shoaib Malik Divorce News Instagram Post Tennis Star Update on Divorce (Image- News24)

Sania Mirza-Shoaib Malik Divorce News Instagram Post: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच पिछले कुछ समय से रिश्तों में तल्खियों की खबर सामने आ रही थी। हाल ही में दो दिन पहले ऐसी जानकारी मिली थी कि सानिया ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब के साथ वाली सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। वहीं बुधवार को टेनिस स्टार ने शादी और तलाक को लेकर एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। इसके बाद ऐसी अटकलें हैं कि दोनों की तलाक की खबरें कंफर्म हैं। हालांकि, दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने अभी तक इसे ऑफिशियल नहीं किया है। पर यह तय है कि पिछले काफी समय से दोनों अलग हैं और साथ नहीं नजर आए हैं।

2010 में हुई थी शादी

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2010 में शादी की थी। उस वक्त दोनों की लव स्टोरी के चर्चे थे। इसके बाद दोनों की शादी हुई और 2018 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बन गए। अब अक्सर सानिया और शोएब अपने बेटे के साथ इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पोस्ट में दिखते हैं। लेकिन साथ में दोनों नजर नहीं आते हैं। इसकी जानकारी कंफर्म नहीं हुई है कि दोनों अलग हो गए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की नई इंस्टा स्टोरी से बवाल मच गया है।

Sania Mirza Instagram Story

विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें शादी और तलाक को लेकर खास मैसेज लिखा था। इसमें कुछ ऐसा लिखा था, Marriage is Hard, Divorce is Hard…Choose Your Hard। इस मैसेज में आगे भी कई बातें थीं। लेकिन मौजूदा वक्त में जो विवाद जारी हैं उस लिहाज से इतना इस बात के संकेत के तौर पर काफी था कि दोनों अलग हैं। फिलहाल इसको लेकर पुख्ता और स्पष्ट जानकारी का इंतजार है।

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की लव स्टोरी कथित तौर पर 2004 से शुरू हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की पहली बार ऑस्ट्रेलिया में मुलाकात हुई थी। दोनों होबार्ट के एक रेस्तरां में मिले थे। इसके बाद मलिक अक्सर उनके मैच देखने के लिए टेनिस एरिना में दिखे। फिर दोनों की मुलाकात का सिलसिला बढ़ा और लव स्टोरी की यह शुरुआत थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: शिवम दुबे ने लगाई 414 स्थानों की लंबी छलांग, यशस्वी जायसवाल टॉप-10 में शामिल; देखे पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 के शेड्यूल में होगा बदलाव? चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने ICC को क्यों लिखा पत्र

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola