नई दिल्ली: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर हाल ही परिवार समेत राजस्थान भ्रमण पर निकले थे। यहां जयपुर में उन्होंने वाइफ अंजलि तेंदुलकर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। शहर के चर्चित होटल रामबाग पैलेस में भव्य तरीके से अंजलि का बर्थडे मनाया। इसके लिए होटल में खास इंतजाम किए गए थे।
खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर ने वाइफ, सारा और अर्जुन ने मां अंजलि तेंदुलकर को बड़ा सरप्राइज दिया। होटल के गार्डन में फूलों से हैप्पी बर्थडे डॉ. अंजलि- फ्रॉम सारा-अर्जुन एंड सचिन लिखा गया। इसे देख अंजलि भी गदगद हो गईं। अंजलि तेंदुलकर ने यहां अपना 55वां जन्मदिन मनाया। सचिन तेंदुलकर के सुपरफैन नितिन जैन ने इस खास सेलिब्रेशन के फोटोज ट्विटर पर शेयर किए हैं।
अभी पढ़ें – 20 साल का खिलाड़ी बना नेपाल क्रिकेट टीम का कप्तान, संदीप लामिछाने की लेगा जगह
नहीं हो सका पैंथर का दीदार
इससे पहले मास्टर ब्लास्टर गुरुवार को पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए सवाईमाधोपुर से कार ड्राइव कर जयपुर पहुंचे थे। होटल जाने से पहले सचिन तेंदुलकर का परिवार समेत झालाना जंगल में लेपर्ड सफारी करने का कार्यक्रम था, लेकिन बारिश के कारण ये ट्रिप रद्द कर दी गई। इसके बाद वे सीधे होटल चले गए। वे मुंबई रवाना होने से पहले शुक्रवार को एक बार फिर झालाना जंगल पहुंचे।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: शादाब खान के पास Final में इतिहास रचने का मौका, बन जाएंगे पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज
फैंस ने लिए ऑटोग्राफ
यहां उन्होंने जंगल सफारी तो नहीं की लेकिन यहां उन्होंने पैंथर्स की फोटोज देखी और उन्हें सराहा। सचिन ने झालाना जंगल की तारीफ कर इसे शानदार फॉरेस्ट बताया। उन्होंने कहा कि इस बार समय की कमी के कारण जंगल घूमने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी, लेकिन दोबारा इस सफारी का आनंद जरूर लेंगे। इस दौरान सचिन से मिलने उनके फैंस भी पहुंच गए, जिन्हें उन्होंने निराश नहीं किया। सचिन ने उन्हें ऑटोग्राफ दिए, फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines