---विज्ञापन---

‘वापस मोटा हो जाऊंगा’, रोहित शर्मा ने सीरीज जीत के बाद नहीं मानी विराट कोहली की ये बात, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Rohit Sharma Funny Comment: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत हो गया है. टीम इंडिया ने वाइजैग वनडे जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली. इसके बाद एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां होटल में सेलिब्रेशन के दौरान विराट कोहली ने रोहित शर्मा को केक खाने के लिए बोला. हिटमैन ने कोहली की बात नहीं मानी.

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Funny Comment: भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी. सीरीज के आखिरी वनडे का आयोजन वाइजैग में हुआ. इसमें यशस्वी जायसवाल ने जोरदार शतक बनाया और विराट कोहली के साथ यादगार पार्टनरशिप की. इसी के बाद का एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां यशस्वी जायसवाल ने होटल में केक काटा और विराट कोहली को अपने हाथों से खिलाया. विराट ने रोहित शर्मा को भी केक खाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

रोहित शर्मा ने नहीं मानी विराट कोहली की बात

रोहित शर्मा पहले के मुकाबले काफी ज्यादा फिट हो चुके हैं और उन्होंने 3-4 महीनों में बहुत वजन कम किया है. रोहित अभी शायद डाइट पर हैं, इसी वजह से जब विराट कोहली ने उन्हें केक खाने के लिए कहा, तो उन्होंने तुरंत ही मना कर दिया. रोहित साफ तौर पर अपनी डाइट खराब नहीं करना चाहते हैं. रोहित ने जिस तरह से जवाब दिया, वो फैंस की हंसी नहीं रोक पाएगा. विराट कोहली ने कहा, ‘अबे खा ले केक.’ रोहित शर्मा ने जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं, मोटा हो जाऊंगा वापस.’

---विज्ञापन---

आप नीचे ये मजेदार वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर ने शतकवीर ऋतुराज-यशस्वी के वनडे फ्यूचर पर तोड़ी चुप्पी, अय्यर-गिल की वापसी के बाद भी मिलेगा मौका?

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका सीरीज में प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा ने तीन मैचों में 202 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वो 48.67 के औसत से 146 रन बनाने में सफल हुए. उन्होंने तीन पारियों में दो अर्धशतक जड़े. रोहित ने सीरीज में 110.61 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और कुल 15 चौके एवं 6 छक्के जड़े.

विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

रोहित शर्मा की तरह ही विराट कोहली का प्रदर्शन भी वनडे सीरीज में धमाकेदार रहा. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन पारियों में 151 के औसत से बल्लेबाजी की और 302 रन बना दिए. विराट ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया. सीरीज में उनका स्ट्राइक रेट 117.05 का रहा. उन्होंने 22 चौके और 12 छक्के जड़े. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सीरीज हारने के बाद भी नहीं गई साउथ अफ्रीकी कोच की ‘अकड़’! अपनी गलती मानी, पर नहीं मांगी माफी

First published on: Dec 07, 2025 11:39 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola