IND vs SA: सीरीज हारने के बाद भी नहीं गई साउथ अफ्रीकी कोच की 'अकड़'! अपनी गलती मानी, पर नहीं मांगी माफी

Shukri Conrad Clarifies Grovel Comment: भारत और साउथ अफ्रीका की टेस्ट सीरीज के बीच ग्रोवेल कमेंट काफी विवादों में रहा था. साउथ अफ्रीकी कोच शुक्री कोनराड ने इसका उपयोग करके टीम इंडिया का मजाक उड़ाने का प्रयास किया था. उनकी खूब आलोचना हुई और अब उन्होंने इस कमेंट पर सफाई दी. शुक्री ने अपनी गलती मानी लेकिन उनकी अकड़ नहीं गई.

Shukri Conrad Clarifies Grovel Comment

शुक्री ने अपने विवादित कमेंट पर क्या कहा?

Shukri Conrad Clarifies Grovel Comment: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है. टेस्ट श्रृंखला के बीच साउथ अफ्रीकी कोच शुक्री कोनराड का एक बयान काफी विवादों में रहा था. उन्होंने गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के लिए ‘ग्रोवेल’ शब्द का उपयोग किया था, जिसका अर्थ ‘घुटने पर लाना’ होता है. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विरोधी क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी शुक्री के बयान की आलोचना की. वनडे सीरीज में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया. इसके बाद उनसे ‘ग्रोवेल’ कमेंट के बारे में पूछा गया. लग रहा है कि अफ्रीकी कोच की अकड़ अभी नहीं गई है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीकी कोच ने नहीं मांगी माफी

वनडे सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्री कोनराड से ग्रोवेल शब्द को लेकर सवाल हुआ. लग रहा था कि वो भारतीय टीम और फैंस से इस तरह के शब्द का उपयोग करने के लिए माफी मांगेंगे. हालांकि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और बताया कि लोगों ने उनके कमेंट को गलत तरीके से लिया. उन्होंने कहा, ‘मेरा कभी भी गुस्सा दिखाना या चीजों को लेकर हंबल नहीं रहने का इरादा नहीं था. मैं बेहतर शब्दों का चुनाव कर सकता था, क्योंकि इसने लोगों को बिना किसी जानकारी के लिए खुद से अपना मतलब निकालने का मौका दे दिया.’

विज्ञापन

शुक्री कोनराड ने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ ये कह रहा था कि हम भारत को फील्ड पर ज्यादा समय तक रखना और उनके लिए चीजें मुश्किल करना चाहते थे. मुझे आगे से ध्यान रखना होगा कि मैं किन शब्दों का उपयोग करता हूं कि इसके साथ कुछ भी कॉन्टेक्स्ट जोड़ा जा सकता है.”

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या Virat Kohli और गौतम गंभीर के बीच सब कुछ नहीं है ठीक? वायरल वीडियो से मची खलबली 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने लिया टेस्ट सीरीज में हार का बदला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज देखने को मिली. कोलकाता और गुवाहाटी में मैच हुए. दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को हार मिली. साउथ अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज का अंत कर दिया. टीम इंडिया के पास वनडे सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका से बदला लेने का मौका था. उन्होंने कुछ ऐसा ही किया और अफ्रीकी टीम को 2-1 से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली. अब टी20 सीरीज पर सभी की नजर रहने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ