कप्तान तिलक वर्मा की उम्मीद पर खरे उतरे ये 2 युवा बल्लेबाज, अहम मुकाबले में किया खुद को साबित

IND A vs AFG A: इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज का मुकाबला खेलने के लिए अफगानिस्तान ए के खिलाफ उतरी है. जहां पर इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने प्लेइंग 11 की टीम में बड़ा बदलाव किया. अंत में कप्तान के इस फैसले को 2 युवा खिलाड़ियों ने सही साबित कर दिया है.

priyansh arya and kumar kushagra

priyansh arya and kumar kushagra

IND A vs AFG A: बैक टू बैक मैचों में हारने के बाद इंडिया ए की टीम ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ बड़ा बदलाव किया था. विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को 2 पारियों में फेल होने के बाद प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है. टीम मैनेजमेंट और कप्तान तिलक वर्मा ने सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रियांश आर्या को मौका दिया. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में कुमार कुशाग्र को मौका मिला. दोनों ही खिलाड़ियों ने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया है.  

विज्ञापन

प्रियांश आर्या ने किया खुद को साबित 

शुरुआती 2 मैचों में प्रियांश आर्या को नंबर 3 पर खेलने का मौका मिला. जहां पर वो खुद को साबित नहीं कर सके. हालांकि इस मुकाबले में उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज मौका मिला. कप्तान तिलक वर्मा के इस फैसले को सही ठहराते हुए आर्या ने 42 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा. जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज के रुप में खेल रहे कुमार कुशाग्र ने भी 67 गेंदों में 58 रनों की बेहद अहम पारी खेली. कुशाग्र ने भी शानदार 5 चौके जड़े. जिसके कारण ही अंत में इंडिया ए की टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए. कुमार कुशाग्र को इस प्लेइंग 11 में आयुष बदोनी की जगह मौका मिला था. पहले 3 मैचों में फेल होने वाले आयुष बदोनी ने बहुत ज्यादा निराश किया.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: NZ W vs SL W: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर, 5 विकेट से मारी बाजी

इस मुकाबले में इंडिया ए के लिए है जीत जरूरी 

श्रीलंका ए के खिलाफ मिली जीत के बाद इंडिया ए की टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. उसके बाद इंडिया ए की टीम को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार मिली. जिसके कारण ही अब ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला साबित हो गया है. इंडिया ए की टीम अगर ये मुकाबला हारी तो उनके फाइनल का सपना टूट जाएगा. वहीं अगर टीम को जीत मिली, तो अफगानिस्तान के लिए फाइनल की राह बहुत ही मुश्किल हो जाएगी. श्रीलंका की टीम पहले से ही फाइनल में पहुंच चुकी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ