Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में पंत फील्डिंग और बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे थे। पंत पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे और इस वीडियो को देखने के बाद करोड़ों भारतीय फैन्स ने राहत की सांस ली। हालांकि, पंत को लेकर अब जो अपडेट सामने आ रहा है उससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। ऋषभ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने को तो तैयार हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वह कीपर की जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएंगे।
पंत को लेकर क्यों टेंशन में टीम इंडिया
ऋषभ पंत को लेकर सामने आ रहीं ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, वह चौथे टेस्ट मैच में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं। यानी ऋषभ विकेटकीपिंग करने के लिए पूरी तरह से अभी भी फिट नहीं हैं। अब भारतीय टीम के सामने बड़ा सिरदर्द यह है कि अगर पंत सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे, तो कीपर की भूमिका कौन निभाएगा? ध्रुव जुरैल से अगर टीम इंडिया को कीपिंग करानी है, तो उन्हें प्लेइंग 11 में मौका देना होगा। हालांकि, टीम मैनेजमेंट केएल राहुल के नाम पर भी विचार कर सकती है, जो वनडे में कीपर के रोल में नजर भी आते हैं।
ऋषभ का खेलना जरूरी
टीम इंडिया के सामने समस्या यह है कि ऋषभ पंत बल्ले से कमाल की फॉर्म में हैं। 3 मैचों की 6 पारियों में पंत अब तक 70 की दमदार औसत से खेलते हुए 425 रन टोक चुके हैं। पंत ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में शतक ठोका था। वहीं, एजबेस्टन और लॉर्ड्स में विकेटकीपर बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। पंत की हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखना अभी बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। पंत के क्रीज पर रहने पर इंग्लिश गेंदबाज पूरी तरह से दबाव में दिखाई देते हैं।
संबंधित खबरें
संजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
30 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
47 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
57 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
2 hrs agoLIVE: संजू सैमसन लौटे पवेलियन, भारत का तीसरा विकेट गिरा
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
3 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines