नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान का बल्ला तूफान मचा रहा है। सरफराज ने इस सीजन में केवल छह मैचों में 550 से अधिक रन बनाए हैं। हालांकि उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है, जिस पर काफी बहस भी हो चुकी है, लेकिन उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो मैचों के लिए उनका नाम टीम में शामिल कर लिया जाएगा। अब टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सरफराज खान पर बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए – छक्का हो तो ऐसा, Josh Brown ने खड़े-खड़े लगाया खूबसूरत SIX, देखें video
इस बल्लेबाज के बारे में कहां से शुरू करूं?
अश्विन ने सरफराज खान को भारतीय टीम में चुने जाने का समर्थन करते हुए कहा कि वह न सिर्फ चयन के दरवाजे तोड़ रहे हैं, बल्कि उन्हें जला भी रहे हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि टीम इंडिया के लिए सरफराज के चयन पर बहुत बहस हुई है। अश्विन ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार रिकॉर्ड के लिए सराहना की। उन्होंने कहा- मैं इस बल्लेबाज के बारे में कहां से शुरू करूं? सरफराज खान- उन्हें चुना जाना चाहिए या नहीं, इस पर बहुत बहस हुई है, लेकिन वह चयन की परवाह नहीं कर रहा है। 2019-20 सीजन में उन्होंने 900 रन बनाए थे। इसके बाद 2020-21 सीजन में एक बार फिर 900 रन बनाए। सरफराज ने पिछले तीन वर्षों में अपने औसत और स्ट्राइक रेट के दम पर मजबूत दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा, इस सीजन में उन्होंने लगभग 600 रन बनाए हैं। वह पिछले तीन सत्रों में 100 से अधिक की औसत से हाई स्ट्राइक-रेट पर है।
और पढ़िए – टीम इंडिया ने जीता दूसरा मैच, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
जल्द मिल सकता है मौका
उन्होंने कहा कि सरफराज सिर्फ चयन के दरवाजे नहीं तोड़ रहे हैं, वह उन्हें जला भी रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वह चयनित नहीं हो रहा है। पूर्व दिग्गजों और प्रशंसकों ने सरफराज की अनदेखी के लिए बीसीसीआई की चयन समिति को निशाने पर लिया है। हालांकि बीसीसीआई के चयनकर्ता श्रीधरन शरथ ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा कि सरफराज चयनकर्ताओं के राडार पर हैं और उन्हें उचित समय पर मौका मिलेगा। शरथ ने कहा, “वह निश्चित रूप से हमारे रडार पर हैं। समय आने पर उन्हें उनका हक मिलेगा। टीम चुनते समय हमें संयोजन और संतुलन जैसी चीजों पर विचार करना होगा।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कैसा है न्यूजीलैंड में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़े कर देंगे हैरान
23 mins agoमुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से हटाए जाने के बाद बोले महेला जयवर्धने
24 mins agoIND vs WI: पांचवें टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं शाई होप
40 mins agoLIVE: बेंगलुरु में बारिश के कारण टॉस में देरी, कवर्स से ढका मैदान
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंशुल कंबोज को टेस्ट और वनडे में मिला मौका
1 hr agoबुमराह नहीं, साउदी ने इस गेंदबाज को बताया न्यूजीलैंड के लिए बड़ा खतरा
1 hr agoIND vs NZ: 3 मैच में 23 विकेट लेकर भी नहीं बनी टीम में जगह
1 hr agoन्यूजीलैंड सीरीज के लिए शमी को टीम में क्यों नहीं चुना गया? सामने आई वजह
1 hr agoबारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां टी-20 मुकाबला!
2 hrs agoIPL 2027 से गायब रहेंगे ये 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines