स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल की मां ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों के बीच कहा- वो तकलीफ में...

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ शादी को टाल दिया. इसके बाद पलाश की भी तबीयत खबर हो गई. स्मृति के पिता श्रीनिवास और मंगेतर पलाश अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. स्मृति से शादी तलने के बाद पलाश मुच्छल की मां ने चुप्पी तोड़ी है.

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding

जल्द होगी पलाश-स्मृति की शादी

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की 23 नवंबर 2025 को शादी होने वाली थी. शादी के दिन स्मृति के पिता श्रीनिवास की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. इसी वजह से दोनों की शादी टल गई. बाद में खबर आई कि पलाश मुच्छल को भी अस्पताल में भर्ती किया गया. दोनों की अब अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है. सोशल मीडिया पर पलाश को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं. इसी बीच उनकी मां ने शादी टलने पर चुप्पी तोड़ी और ये भी बताया कि दोनों ही अभी काफी तकलीफ में हैं.

विज्ञापन

पलाश मुच्छल की मां ने शादी टलने पर क्या बोला?

पलाश मुच्छल की मां अमिता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि शादी के दिन जो कुछ हुआ, इससे स्मृति और पलाश काफी दर्द में हैं. उन्होंने इसी बीच क्लियर किया कि जल्द उनकी शादी होगी. अमिता मुच्छल ने कहा, ‘स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों तकलीफ में हैं. पलाश ने अपनी पत्नी के साथ घर आने का सपना देखा था. मैंने उनके लिए एक खास वेलकम भी प्लान किया था. सबकुछ ठीक होगा और शादी बहुत जल्द होगी.

विज्ञापन

मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए थे पलाश

शादी के दिन स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें सांगली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया. बाद में पलाश की तबीयत भी खराब हुई और वो भी अस्पताल चेकअप के लिए गए. बाद में खबर आई कि पलाश मुच्छल सांगली से रवाना होने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हो गए. अब पलाश को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

विज्ञापन

पलाश को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें आ रही सामने

शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल के स्मृति को धोखा देने और कोरियोग्राफर के साथ संबंध को लेकर अफवाह सामने आ रही है. इसी बीच स्मृति मंधाना ने शादी से जुड़ी पोस्ट हटा दी. बता दें कि मंधाना और पलाश ने अब तक इस विषय पर कोई बयान नहीं दिया है. भारतीय टीम की स्टार जेमिमा रॉड्रिग्स ने मुश्किल समय में स्मृति के साथ रहने के लिए वुमेंस बिग बैश लीग से अपना नाम वापस ले लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ