IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच होगा शुभमन गिल का शानदार कमबैक! इस दिन मैदान पर बिखेरेंगे जलवा?

Shubman Gill Return: शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में चोट आई थी. इसी वजह से वो सीरीज से बाहर हो गए और अब वनडे भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. सभी के मन में सवाल था कि आखिर कब तक गिल का रिटर्न होगा और अब उन्हें लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में गिल वापस आ सकते हैं.

Shubman Gill Return

गिल की वापसी पर बड़ा अपडेट

Shubman Gill Return: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और कप्तान शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है. चोटिल होने के कारण वो बाहर हैं और सभी के मन में सवाल है कि कब तक उनकी वापसी हो सकती है. अब उनके रिटर्न की एक संभावित तारीख सामने आई है. साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के बीच ही गिल का शानदार कमबैक हो सकता है.

विज्ञापन

शुभमन गिल का जल्द हो सकता है कमबैक

शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में हुए पहले टेस्ट में गर्दन में चोट आई. इसी वजह से वो मैच से बाहर हो गए और दूसरे टेस्ट में भी वो नजर नहीं आए. वनडे सीरीज में गिल को नहीं चुना गया और केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं. सवाल यही है कि गिल की वापसी कब देखने को मिलेगी. रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं. हर दिन प्रोग्रेस नजर आ रही है और काफी ज्यादा चांस है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

कब से शुरू होगी टी20 सीरीज?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर 2025 से होने वाली है. दोनों देशों के बीच 5 मैच खेले जाएंगे और गिल यहां वापसी कर सकते हैं. अगर गिल का नाम टी20 स्क्वाड में आ गया है, तो 9 दिसंबर को कटक में होने वाले पहले मैच में उनका शानदार कमबैक हो सकता है. टेस्ट सीरीज में गिल की कमी साफ तौर पर महसूस हुई और वनडे में भी उन्हें मिस किया जाएगा. अच्छी बात ये है कि वो टी20 श्रृंखला में वापसी कर लेंगे.

विज्ञापन

भारत vs साउथ अफ्रीका, टी20 सीरीज का शेड्यूल

मैच नंबर तारीख टीमें जगह
पहला टी209 दिसंबर 2025भारत vs दक्षिण अफ्रीकाकटक
दूसरा टी20 11 दिसंबर 2025भारत vs दक्षिण अफ्रीकान्यू चंडीगढ़
तीसरा टी2014 दिसंबर 2025भारत vs दक्षिण अफ्रीकाधर्मशाला
चौथा टी2017 दिसंबर 2025भारत vs दक्षिण अफ्रीकालखनऊ
पांचवां टी20 19 दिसंबर 2025भारत vs दक्षिण अफ्रीकाअहमदाबाद

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रांची वनडे से पहले विराट कोहली पहुंचे धोनी के घर, डिनर पार्टी के बाद माही ने खुद किया ड्रॉप, VIDEO वायरल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ