Pakistan टीम में बड़ा बदलाव, हेड कोच के बाद गेंदबाजी Coach भी बदल गए, किसे मिली जिम्मेदारी?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हेड कोच और कप्तान बदलने के बाद अपने गेंदबाजी कोच में भी बदल दिए हैं। पढ़ें कौन बने गेंदबाजी कोच।

Pakistan Team bowling coach changed Saeed Ajmal and Umar Gul New Coach

पाकिस्तान क्रिकेट टीम।

Pakistan Team: आईसीसी विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। पहले तो बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान टीम को नया कप्तान मिल गया है। फिर पाकिस्तान के हेड कोच भी बदल गए। यह जिम्मेदारी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को सौंपी गई। अब पाकिस्तान के स्पिन कोच और तेज गेंदबाज के कोच भी बदल गए हैं। पढ़ें यह जिम्मेदारी किसे सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन बने गेंदबाजी कोच?

विश्व कप में मिली हार के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बदलाव की गति रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजी का कोच पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज सईद अजमल को सौंपी गई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज का कोच पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को बनाया गया है। यह दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर रह चुके हैं। ये कई मुकाबले पाकिस्तान को जीता चुके हैं, ऐसे में पाकिस्तान टीम को उम्मीद होगी कि इन खिलाड़ियों को कोच बनाने से पाकिस्तान की गेंदबाजी में सुधार होगा।

विज्ञापन

14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज

इसी साल के 14 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज खेलना है। इसके अलावा अगले साल के 12 जनवरी से 21 जनवरी के बीच पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों का सीरीज भी खेलना है। फिलहाल अजमल और उमर गुल को इन्हीं दोनों सीरीज के लिए कोच बनाया गया है। अगर इनके बतौर कोच रहते गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें टी20 विश्व कप में भी कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि अगले दोनों सीरीज में इन दोनों कोचों की क्या भूमिका रहती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ