Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
PAK vs NZ 1st ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को रावलपिंडी में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान की इस जीत में हीरो फखर जमां रहे जिन्होंने 117 रनों की पारी खेली।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर कीवियों की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड के लिए सीनियर बल्लेबाज डैरिल मिचेल (113) ने शतक लगाया तो वहीं पर युवा ओपनर विल यंग ने भी 86 रन की पारी खेली और करियर का तीसरा शतक लगाने से चूक गए। इन दोनों की पारियों के चलते टीम ने 50 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 288 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
289 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए फखर जमां और इमाम उल हक ने 21.2 ओवर्स में 124 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने जो नींव रखी वह आगे भी टीम के लिए काम आती रही। इसके चलते पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में इसे हासिल कर लिया। टीम की तरफ से फखर जमां ने 117 रन बनाए।
Off to a winning start in the series 👏@FakharZamanLive's majestic ton headlines Pakistan's 𝟓𝟎𝟎th ODI win 💫#PAKvNZ | #CricketMubarak pic.twitter.com/qCuWZKDbCC
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 27, 2023
Pakistan Playing 11: फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (c), शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।
New Zealand Playing 11: चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (c & wk), मार्क चैपमैन, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।