नई दिल्ली: इंग्लैंड 13 नवंबर को मेलबर्न में टी 20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा। इस बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की धड़कनें जरूर बढ़ी हुई होंगी। इंग्लैंड के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद हौसले बुलंद हैं। ऐसे में पाकिस्तान की एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक से खौफ में होंगे।
पाकिस्तान का पावरप्ले इकॉनमी रेट बेहतर
भारत और जिम्बाब्वे से अपने शुरुआती मुकाबलों में हारने के बाद मैचों में पाकिस्तान की सफलता काफी हद तक न्यू बॉलिंग अटैक से की जाने वाली शुरुआत पर निर्भर है। इस टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली सभी टीमों में पाकिस्तान का पावरप्ले इकॉनमी रेट (6.19) और औसत (18.58) दूसरे नंबर पर है। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान तीसरे सबसे अधिक पावरप्ले विकेट (12) भी लिए हैं। यही कारण है कि मैच में आगे रहने के लिए इंग्लैंड को पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक से पावरप्ले में सावधान रहना होगा। उन्हें रन रेट मेंटेन करने के लिए एक-दूसरे को स्ट्राइक रोटेट करते हुए चलना होगा।
भारत को मुकाबले से बाहर किया
सभी ने देखा कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत के साथ क्या किया। उन्होंने भारत को प्रतियोगिता से बाहर करने के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और यही उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ भी करने की जरूरत है। इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की क्वालिटी और खतरे की बराबरी नहीं कर सकते। इसलिए उन्हें अपनी ताकत से पाकिस्तान पर हावी होने की कोशिश करनी होगी, जोकि उनकी बल्लेबाजी है। इंग्लैंड के पास शानदार बल्लेबाजी क्रम है जो 10 वें नंबर तक जाता है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर किस टीम की चमकेगी किस्मत ? जानें क्या कहते हैं आंकड़े
बाबर और रिजवान को जल्द करें आउट
इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में नई गेंद से अपने विपक्ष पर दबाव नहीं बना पाया है। उनका पावरप्ले गेंदबाजी औसत 37.67 और स्ट्राइक-रेट 30 का है, जो इस टी 20 विश्व कप में सभी टीमों में तीसरा सबसे खराब है, जिसका अर्थ है कि वे उतने विकेट नहीं ले पाए हैं जितना ले सकते थे। शीर्ष क्रम में बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान की साझेदारी पिछले कुछ वर्षों में टी20 में पाकिस्तान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रही है और इंग्लैंड को पारी की शुरुआत में उनकी साझेदारी तोड़नी होगी। यदि ये दोनों बल्लेबाज 8 ओवर तक भी टिक गए तो इंग्लैंड के बॉलरों की धज्जियां उड़ाकर सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines