हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup 2023: केन विलियमन खेलेंगे वर्ल्ड कप? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
kane williamson

ODI World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 का शेड्यूल कभी भी जारी किया जा सकता है। इस बीच न्यूजीलैंड टीम के लिए गुड न्यूज सामने आई है। माना जा रहा है कि 32 साल के केन विलियमसन आगामी वर्ल्ड कप में खेलते दिख सकते हैं, क्योंकि वो अपने घुटने की चोट से बहुत जल्द उबर रहे हैं।

हेड कोच ने विलियमसन की चोट पर दिया अपडेट

विलियमसन की चोट को लेकर न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि ‘पहले हम इस दिग्गज खिलाड़ी को विश्व कप में मेंटर बना कर भारत भेजना चाह रहे थे, मगर अब उनकी तेज गती से हो रही सुधार को देख कर ऐसा लगता है कि वो टूर्नामेंट के नजदीक आते- आते टीम के साथ खिलाड़ी के रुप में जुड़ जाएंगे।’

विलियमसन ने फैंस को बताया अपनी चोट का हाल

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर विलियमसन की एक वीडियो साझा की, जिसमें वे अपनी चोट से उबरने के लिए विभीन्न प्रकार की एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विलियमसन ने कहा कि ‘मुझे पहले इतनी लंबी चोट कभी नहीं लगी थी, लेकिन दूसरे लोगों से बातचीत करने से मुझे यह अनुभव हुआ है कि बहुत आगे की ओर देखने की बजाय हर हफ्ते पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसलिए, मैं वर्तमान में सिर्फ़ हफ्ते-से-हफ्ते अपनी प्रगति को बनाए रखने का प्रयास कर रहा हूं’।

विज्ञापन

आईपीएल 2023 में चोटिल हुए थे केन विलियमसन

केन विलियमसन आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के खेलते वक्त चोटिल हो गए थे। बाउंड्री पर फिल्डिंग करते वक्त उनका पैर बुरी तरह चोटिल हुआ था। जिसके बाद उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा था। उनके घुटने की चोट इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने उन्हें क्रिकेट से 6-8 महीने तक दूरी बनाये रखने की सलाह दी थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola