World Cup 2023: विराट कोहली से जर्सी पर ऑटोग्राफ लेकर फंसे बाबर आजम, इस दिग्गज ने की आलोचना

ODI World Cup 2023: भारत-पाक मैच खत्म होने के बाद बाबर आजम भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से जर्सी पर ऑटोग्राफ लेते दिखाई दिए।

ODI World Cup 2023 IND vs PAK Virat Kohli Babar Azam autograph

Image Credit: Twitter

ODI World Cup 2023: भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप में पाकिस्तान टीम पर रिकॉर्ड 8वीं बार जीत दर्ज की है। यह इस विश्व कप में भारत की लगातार तीसरी जीत है। मैच जीतने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम एक फैंस के तौर पर विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर बाबर और विराट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो वहीं अब पाकिस्तान टींम के ही पूर्व दिग्गज ने इसको लेकर बाबर आजम की आलोचना कर डाली।

विज्ञापन

वसीम अकरम ने की बाबर की आलोचना

इस वीडियो के सामने आने के बाद जब एक पाकिस्तानी मीडिया चैनल द्वारा वसीम अकरम से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ये एक निजी मामला होना चाहिए और इसको आप ड्रेसिंग रूम में कर सकते थे। उन्होंने कहा कि, जब मैने ये तस्वीर देखी तो कहा कि, “आज ऐसा करने का दिन नहीं था। यदि आप ऐसा करना चाहते हैं, यदि आपके चाचा के बेटे ने आपसे कोहली की शर्ट लाने के लिए कहा है तो खेल के बाद ड्रेसिंग रूम में ऐसा करें।” जहां एक तरफ बाबर और विराट के इस वीडियो को फैंस का प्यार मिल रहा है तो वहीं अब कई लोग इसकी आलोचना भी करने लगे हैं।

विज्ञापन

आगे अकरम ने कहा कि, “मैने पहले ही पाकिस्तान टीम को भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के बारे में आगाह किया था, जिसने मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबदबा बनाया। कुलदीप ने बीच में पाकिस्तान के दो विकेट लेकर टीम की कमर तोड़ी। मुझे लगता है कि, पाकिस्तान टीम भारत से मैच खेलने के लिए तैयार नहीं थी।”

विज्ञापन

भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

शनिवार 14 अक्टूबर को विश्व कप 2023 के अपने तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट हराया था। विश्व कप इतिहास में भारत की यह पाकिस्तान पर 8वीं जीत है। इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 191 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर मैच को जीत लिया था। इस मैच को जीतने के साथ हीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ