नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो गया है। क्रिकेट का महाकुंभ 5 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा चर्चा का विषय रहता है और दोनों टीमें इस दबाव में भी दिखती हैं, लेकिन दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि इस बार भारतीय टीम को पाकिस्तान से अधिक दबाव का सामना करना पड़ेगा।
भारत पर होगा ज्यादा दबाव
भज्जी ने कहा- चूंकि मैच भारतीय धरती पर होगा। इसलिए यह काफी दबाव वाला खेल होगा। पाकिस्तान पर भारत जितना दबाव नहीं होगा क्योंकि भारत घर में खेल रहा होगा। इसलिए उस दबाव को संभालना, उसे झेलना, वहां से जीतना और सभी के चेहरों पर मुस्कान लाना बहुत बड़ी बात होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल फाइनल जैसा
हरभजन ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच क्रिकेट की दुनिया में एक अद्वितीय मुकाबला है। उन्होंने कहा- इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। मुझे वह खेल याद है, अगर मैं 2011 की बात करूं तो मेरे हिसाब से वह सेमीफाइनल नाम का सेमीफाइनल था, लेकिन वह फाइनल मैच जैसा था। भज्जी ने कहा कि एमएस धोनी एंड कंपनी को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उतना दबाव महसूस नहीं हुआ जितना पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम चार मुकाबले में हुआ था।
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में नहीं था दबाव
उन्होंने कहा- जब आप मैदान पर जाते हैं तो आप उस दबाव को कैसे झेलते हैं, आपको कौन सी चीजें सही करने की जरूरत है, यह बहुत मायने रखता है। मेरी राय में जब हमने फाइनल से पहले सेमीफाइनल खेला था तब ही फाइनल खत्म हो गया था क्योंकि जब हमने खेला श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में खेला तो हमें उस मैच में कोई बड़ा दबाव महसूस नहीं हुआ। हरभजन पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल जीत में भारत के स्टार में से एक थे। ऑफ स्पिनर ने अपने 10 ओवरों में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। जिसमें उमर अकमल और शाहिद अफरीदी शामिल रहे।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
28 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
58 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines