Odi Team Record Since 2023: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड क्रिकेट टीम की हालत पिछले 2 सालों में बहुत खराब हो चुकी है. ये वही टीम है, जिसने आज से 6 साल पहले 2019 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद से इस टीम के प्रदर्शन में हैरान करने वाली गिरावट आई है. खासकर पिछले 2 सालों में टीम की हालत बहुत खराब हुई है. कभी सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाने वाली इंग्लैंड को अफगानिस्तान, पाकिस्तान, आयरलैंड जैसी छोटी टीमों से भी पिछड़ चुकी है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक ताजा आंकड़ा इस बात की गवाही दे रहा है कि इंग्लैंड की वनडे टीम 'गर्त' में जा रही है.

ये आंकड़ा 2023 वनडे विश्व कप के बाद खेले वनडे मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों का है. जिसमें श्रीलंका नंबर एक पर है. वहीं टीम इंडिया दूसरे नंबर पर काबिज है, जबकि इंग्लैंड का 10वां नंबर है. ये वही इंग्लैंड है, जिसे हाल में साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच हरा दिए हैं. पूरे 27 साल बाद ऐसा हुआ है जब अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में वनडे सीरीज हराई है. अभी सीरीज का आखिरी मैच होना बाही है, जो 7 सितंबर को खेला जाएगा, अगर वो मुकाबला भी इंग्लैंड हार गई तो घर में उसका क्लीन स्वीप होगा और अफ्रीका इतिहास रच देगी.

---विज्ञापन---

श्रीलंका और भारत टॉप पर

2023 वर्ल्ड कप के बाद से सबसे अच्छा प्रदर्शन श्रीलंका का रहा है. इस टीम ने अब तक 28 वनडे खेल, जिनमें से 19 जीते. उसका विन प्रतिशत 73.07 रहा है.  भारत दूसरे स्थान पर है, जिसने 14 मैचों में से 10 जीते और 71.42% की जीत हासिल की. वहीं न्यूजीलैंड ने 20 मैचों में 13 जीत दर्ज कर 68.42% विनिंग रेट बनाए रखा है.

---विज्ञापन---

इंग्लैंड का शर्मनाक प्रदर्शन

इंग्लैंड को एक वक्त वनडे क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीम माना जाता था, लेकिन 2023 वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लैंड ने 21 वनडे खेले, जिनमें से सिर्फ 7 ही जीते, जबकि 14 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी. इंग्लिश टीम का विन प्रतिशत केवल 33.33 रहा. ये इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के लिए खराब आंकड़े हैं.इंग्लैंड से नीचे सिर्फ बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीम है, बाकी 7 टीमें उससे आगे हैं.

---विज्ञापन---

सबसे नीचे कौन सी टीम?

इस लिस्ट में नंबर 4 पर अफगानिस्तान टीम है, जिसने पिछले कुछ सालों में तेजी से तरक्की की है. इस टीम ने 17 मैचों में 9 जीत दर्ज की और 60% का विनिंग प्रतिशत बनाया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 19 मैचों में 9 बार जीत हासिल की और उनका विन प्रतिशत 50% रहा. पाकिस्तान ने 20 मैचों में 9 जीत हासिल की, जबकि वेस्टइंडीज ने 24 में से 11 मुकाबले जीते. सबसे नीचे जिम्बाब्वे है, जिसने 17 मैचों में से सिर्फ 3 जीते, उनका विन प्रतिशत सबसे खराब 21.42% रहा है.

---विज्ञापन---

2023 वनडे विश्व कप के बाद सभी टीमों का वनडे में प्रदर्शन

टीममैचजीतहार
श्रीलंका28196
भारत14103
न्यूज़ीलैंड20136
अफ़ग़ानिस्तान1796
ऑस्ट्रेलिया1999
वेस्टइंडीज़241112
पाकिस्तान20911
दक्षिण अफ़्रीका21912
आयरलैंड1457
इंग्लैंड21714
बांग्लादेश17512
ज़िम्बाब्वे17311

ये भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues: 24वां जन्मदिन मना रही ये भारतीय क्रिकेटर, सचिन को मानती है अपना आइडल

---विज्ञापन---

Asia Cup से पहले पाकिस्तान की फाइनल में एंट्री, इस टीम से होगी खिताबी जंग