Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NZ: 3rd ODI में नीतीश कुमार रेड्डी का प्लेइंग 11 से बाहर बैठना तय? कोच ने ही दे डाला बड़ा हिंट

Nitish Kumar Reddy IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी पर गाज गिर सकती है. टीम इंडिया के कोच नीतीश के दूसरे वनडे में खराब प्रदर्शन को लेकर जमकर भड़के हैं. नीतीश राजकोट में सिर्फ 20 रन बनाकर चलते बने थे.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Jan 15, 2026 21:07
Nitish Kumar Reddy could gets dropped in IND vs NZ 3rd ODI

Nitish Kumar Reddy IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी को वॉशिंगटन सुंदर की जगह पर आजमाया गया था.

हालांकि, नीतीश ना तो बल्ले से रंग जमा सके थे और ना ही गेंदबाजी में कुछ खास कमाल कर पाए थे. सीरीज के अंतिम और महत्वपूर्ण मुकाबले में नीतीश को अब प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. इस बात का बड़ा हिंट टीम इंडिया के सहायक कोच ने खुद दे डाला है.

---विज्ञापन---

नीतीश पर भड़के कोच

नीतीश के दूसरे एकदिवसीय मैच में साधारण प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने ऑलराउंडर की जमकर क्लास लगाई है. उन्होंने कहा, “हम लगातार नीतीश कुमार रेड्डी को तैयार करने और गेम टाइम देने की बात करते हैं. मगर जब उन्हें मौका मिलता है, तो वह मैच में उतना कुछ खास नहीं कर पाते हैं. अगर कोई बल्लेबाजी करने आता है और उस वक्त आपके पास लगभग 15 ओवर होते हैं, तो फिर आपके पास परफॉर्म करने का अच्छा चांस होता है, ताकि उस प्रदर्शन के आधार पर आपको बाद में चुना जा सके.”

ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: पहले मैच में फ्लॉप होकर भी इतिहास रच गए Vaibhav Suryavanshi, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

---विज्ञापन---

रेयान डोएशे जिस तरह से नीतीश पर भड़के हैं उसे देखते हुए ऑलराउंडर को तीसरे वनडे मैच में जगह मिलने के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही सहायक कोच ने आयुष बदोनी के नाम का भी जिक्र किया है. इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंदौर में नीतीश की जगह पर आयुष को मौका मिल सकता है.

बल्ले-गेंद से फ्लॉप रहे थे नीतीश

नीतीश रेड्डी का प्रदर्शन दूसरे वनडे मैच में कुछ खास नहीं रहा था. 21 गेंदों का सामना करने के बाद नीतीश सिर्फ 20 रन ही बना सके थे. अपनी इस पारी के दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक सिक्स निकला था. वहीं, गेंदबाजी में नीतीश को 2 ओवर का स्पेल डालने को मिला था. हालांकि, वह बॉलिंग में भी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे. 2 ओवर में उन्होंने 13 रन खर्च कर डाले थे और कोई भी विकेट नहीं निकाल सके थे.

First published on: Jan 15, 2026 09:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.