---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026: लगातार 2 मैच हारकर भी सुपर-8 में पहुंच सकती है नेपाल, जानें पूरा समीकरण

Nepal Super 8 Qualification Scenario: नेपाल क्रिकेट टीम को इटली के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इटली को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लगातार 2 हार के बाद भी नेपाल सुपर 8 में पहुंच सकती है. क्या है पूरा मामला. आइए जानते हैं.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 12, 2026 18:19
नेपाल क्रिकेट टीम
नेपाल क्रिकेट टीम

Nepal Super 8 qualification scenario: 12 फरवरी को नेपाल और इटली के बीच मुकाबला खेला गया था. इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर कमाल कर दिया. नेपाल ने इससे पहले इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी और उसे 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद नेपाल को दूसरा झटका इटली के खिलाफ लगा. हालांकि लगातार 2 हार के बाद भी नेपाल सुपर 8 में पहुंच सकती है. आइए जानते हैं पूरा समीकरण.

नेपाल का सफर अभी भी नहीं हुआ खत्म

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल ग्रुप C में है. फिलहाल नेपाल 0 अंक के साथ आखिरी यानी पांचवें स्थान पर है. हालांकि टीम अभी भी सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है. फिलहाल 4 अंक के साथ वेस्टइंडीज टॉप पर है. वहीं, स्कॉटलैंड, इटली, और इंग्लैंड 2-2 अंक लेकर क्रमश 2,3 और 4 स्थान पर हैं. ऐसे में नेपाल को सुपर 8 में पहुंचने के लिए लगातार 2 बड़ी जीत हासिल करनी होगी. इसके अलावा टीम को दूसरी टीमों के पॉइंट्स टेबल पर निर्भर रहना पड़ेगा. कुल मिलाकर नेपाल अभी भी सुपर 8 में पहुंचने के लिए बड़ा खेला कर सकती है.

---विज्ञापन---

इटली ने 10 विकेट से जीता इतिहास

इटली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 123 रन बनाए थे. नेपाल की ओर से आरिफ शेख ने 24 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा आसिफ शेख ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए हैं, जबकि कप्तान रोहित पौडेल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने 12.4 ओवर में 124 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया.

ये भी पढ़ें: NEP vs ITA: नेपाल के खिलाफ इटली के 2 भाइयों ने बदल डाला इतिहास, T20 विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

---विज्ञापन---

ग्रुप C का अंक तालिका

क्रमांकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)नो रिजल्ट (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)हालिया प्रदर्शन
1वेस्टइंडीज220004+1.625W, W
2स्कॉटलैंड211002+0.950L, W
3इटली211002-0.352L, W
4इंग्लैंड211002-0.650W, L
5नेपाल202000-1.854L, L

First published on: Feb 12, 2026 06:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.