सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की T20I कप्तानी से हटाने पर भड़के आर अश्विन, चयनकर्ताओं की लगा दी क्लास!

R Ashwin Questions Suryakumar Yadav Sacking: सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है. इसी को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने बड़े सवाल खड़े किए हैं.

R Ashwin Suryakumar Yadav
1 / 6

R Ashwin Questions Suryakumar Yadav Sacking: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया है. कई लोग इस फैसले को लेकर हैरान हैं. सूर्या ने कुछ महीनों पहले ही भारत को T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था. इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने भी सूर्या को बाहर करने और श्रेयस को कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

टीम सिलेक्शन पर क्या बोले आर अश्विन?

टीम सिलेक्शन पर क्या बोले आर अश्विन?2 / 6

टीम इंडिया के सिलेक्शन पर आर अश्विन ने हैरानी जताई और इसे भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा दिन बताया. उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि सिलेक्शन के हिसाब से यह काफी बड़ा दिन रहा. कुछ ऐसे फैसले लिए गए हैं, जो भविष्य के लिए एक मिसाल बन जाएंगे.'

विज्ञापन

सूर्या को बाहर किए जाने से खुश नहीं हैं आर अश्विन

सूर्या को बाहर किए जाने से खुश नहीं हैं आर अश्विन3 / 6

आर अश्विन ने सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर करने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, 'अगर मैं खुद को सूर्यकुमार यादव की जगह रखकर सोचूं, तो यह बात सही है कि मेरी फॉर्म पिछले 15-18 महीनों में खराब रही है. मैं अच्छी फॉर्म में नहीं रहा हूं लेकिन मैंने देश को टी20 वर्ल्ड कप जिताया है.'

सूर्या की कप्तानी की आर अश्विन ने की तारीफ

सूर्या की कप्तानी की आर अश्विन ने की तारीफ4 / 6

आर अश्विन का मानना है कि सूर्या भले ही बेस्ट बल्लेबाज नहीं थे लेकिन उनकी कप्तानी जरूर बेस्ट थी. उन्हें हटाना सही नहीं था. उन्होंने कहा, 'बल्लेबाज के तौर पर भले ही उनका सीजन अच्छा नहीं रहा लेकिन वो सबसे बेस्ट कप्तान जरूर रहे.'

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने पर क्या बोले अश्विन?

श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने पर क्या बोले अश्विन?5 / 6

आर अश्विन का मानना है कि श्रेयस अय्यर को अचानक टीम में लाना और कप्तान बनाना बाकि प्लेयर्स के मन में सवाल खड़े कर सकता है. उन्होंने कहा, 'श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाना एक अच्छा फैसला है, लेकिन मैं सोच रहा हूं कि क्या टी20 वर्ल्ड कप टीम के बचे हुए सदस्य यह नहीं सोचेंगे कि हम काफी समय से टीम में हैं. क्या हमें भी कप्तानी के लिए नहीं चुना जा सकता था?'

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत का T20I स्क्वाड

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत का T20I स्क्वाड6 / 6

श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन