हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: आईपीएल में 9 साल बाद लौटेगा ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ गेंदबाज, कोहली की टीम से मचा चुका है गदर

विज्ञापन

Mitchell Starc IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल मार्च-अप्रेल में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की वापसी होने वाली है। स्टार्क ने इसके लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है। यदि किसी फ्रेंचाइजी द्वारा चुना जाता है, तो यह 2015 के बाद टूर्नामेंट में स्टार्क की पहली उपस्थिति होगी। कुल मिलाकर उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दो सीज़न में 27 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 34 विकेट झटके हैं।

2016 और 17 के सीजन से बाहर होने के बाद 2018 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें चोट लग गई और वे बाहर हो गए। इसके बाद उन्होंने आईपीएल से ज्यादा अपनी नेशनल टीम और परिवार को प्राथमिकता दी इसी के चलते वे 8 साल तक टूर्नामेंट से बाहर रहे।

मैं निश्चित रुप से वापस आ रहा हूं- मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टार्क ने अपनी आईपीएल महत्वाकांक्षाओं के बारे में विलो टॉक क्रिकेट पॉडकास्ट को बताया कि “देखो आठ साल हो गए हैं। मैं निश्चित रूप से (अगले) वर्ष वापस जा रहा हूं।अन्य बातों के अलावा, यह टी20 विश्व कप के लिए शानदार होगा। उन्होंने ये भी कहा कि – अगले साल इतना ज्यादा लोड नहीं है इस साल के मुकाबले। ऐसे में अपना नाम डालने (आईपीएल ऑक्शन में) का ये सही समय है।’

विज्ञापन

100 टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं स्टार्क

स्टार्क द्वारा पहले आईपीएल से दूर रहने का एक बड़ा कारण यह सुनिश्चित करना है कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हैं। हालांकि उनका करियर कितना लंबा चलेगा, इसकी कोई समयसीमा नहीं बताई गई है, लेकिन वह इस प्रारूप में प्रदर्शनों का शतक पूरा करना चाहेंगे। ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाम हासिल करने वाले एकमात्र तेज गेंदबाज हैं। स्टार्क ने फिलहाल 82 टेस्ट खेले हैं। वे 18 मैच और खेलकर शतक पूरा करना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola