Why Mitchell Starc Kept Himself Away from IPL Since 2015: आईपीएल 2024 की नीलामी में जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा वह थे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क। 33 वर्षीय तेज गेंदबाज के लिए ऑक्शन के दौरान कई टीमों के बीच जमकर रस्साकशी देखी गई। यहां कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बाजी मारने में कामयाब रही। फ्रेंचाइजी ने स्टार्क के ऊपर 24.75 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए उन्हें अपने बेड़े में शामिल किया। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं।
स्टार्क आईपीएल में पहली बार शिरकत नहीं कर रहे हैं। इससे पहले भी वह प्रतिष्ठित लीग में जलवा बिखेर चूके हैं। उन्होंने साल 2014-2015 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए लीग में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहा था।
यह भी पढ़ें- PAK Vs NZ T20 Series: बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम में मिलेगी जगह? मुख्य चयनकर्ता ने दिया साफ-साफ जवाब
हालांकि, इसके बाद उन्होंने आईपीएल में नाम जोड़े जाने के बावजूद लीग से दूरी बनाए रखी। इस बीच उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और इंटरनेशनल लेवल पर जमकर चमक बिखेरी।
स्टार्क के मुताबिक उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रति अपने कर्तव्यों को हमेशा प्राथमिकता दी है। अनुभवी गेंदबाज को कई बार आईपीएल से आकर्षक प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने हर बार उसे ठुकरा दिया। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया है कि इस फैसले से उन्हें अपने खेल को सुधारने में काफी मदद मिली है।
स्टार्क कहना है कि मुझे अफसोस नहीं है। निश्चित रूप से इससे (ब्रेक) मुझे टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन को सुधारने का मौका मिला है। यहां हमेशा पैसा अच्छा मिलता है, इस साल भी अच्छा रहा। हालांकि, मैंने हमेशा ही इंटरनेशनल क्रिकेट को वरीयता दी है। मुझे लगता है कि इससे मेरे खेल को मदद मिली है।’
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
17 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
18 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines