IPL 2023: आईपीएल 2023 के 43वें मैच में आरसीबी की टीम ने इकॉना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ को 18 रनों से मात दी। इस मुकाबले में आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट निकाले। 127 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ को आरसीबी ने 108 रन पर समेट दिया। इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लॉर्क ने हेजलवुड के आईपीएल खेलने पर सवाल खड़े किए हैं।
माइकल क्लार्क ने जताई नाराजगी
फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक माइकल क्लार्क इस बात से खुश नहीं हैं कि हेजलवुड एशेज की तैयारी के बजाय आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में साफ कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि जोश हेजलवुड आईपीएल में क्यों खेल रहे हैं ? मुझे नहीं पता कि वो यहां पर ऑस्ट्रेलिया में रहकर टेस्ट क्रिकेट की तैयारी क्यों नहीं कर रहे हैं।’
माइकल क्लॉर्क ने आगे कहा कि ‘मुझे पता है कि वो वहां पर आईपीएल में नेट्स में काफी ज्यादा गेंदबाजी कर रहे होंगे, ताकि टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हो सकें, लेकिन मुझे नहीं पता कि इस वक्त तीन या चार ओवर की गेंदबाजी एशेज के लिए बेहतर तैयारी होगी। इंजरी की वजह से वो काफी समय तक मैदान से बाहर रहे हैं।’
लंबे समय से चोटिल थे हेजलवुड
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड काफी समय से इंजरी का शिकार थे। वह टीम इंडिया के खिलाफ हाल में हुई टेस्ट सीरीज के दौरान वो बिना एक भी मैच खेले बाहर हो गए थे। इसके बाद वनडे सीरीज में भी उनका चयन नहीं हो पाया था। इसके बाद आईपीएल में उनकी वापसी की उम्मीद जताई गई थी, इस सीजन के शुरुआती मैच उन्होंने मिस किए थे, लेकिन उन्होंने पिछले मैच में शानदार कमबैक किया है।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines