मयंक रावत को मुंबई इंडियन्स ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा.
अथर्व अंकोलेकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा.
मोहम्मद इजहर को MI ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा.
अब तक 7 खिलाड़ी 41.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए.
विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक फिर से MI के खाते में पहुंचे, मुंबई ने इतने करोड़ में खरीदा
मुंबई इंडियंन्स ने अभी तक किसी भी खिलाड़ी के लिए नहीं लगाई बोली.
टीमें अबू धाबी के एतिहाद में आईपीएल 2026 के लिए शुरू हुई नीलामी. खिलाड़ी, कोच और मालिक अपनी-अपनी सीटों पर बैठ गए हैं.
मुंबई इंडियंस भी ऑक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है. पांच बार की चैंपियन टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन तैयार कर ली है और यहां तक कि ज्यादातर बैकअप खिलाड़ी भी मौजूद हैं. रयान रिकेल्टन के लिए एक वैकल्पिक खिलाड़ी और एक भारतीय स्पिन गेंदबाज उनकी मुख्य जरूरतें होंगी.
MI की इन खिलाड़ियों पर होगी नजर- क्विंटन डी कॉक, जॉनी बेयरस्टो, फिन एलन, सलिल अरोरा, सरफराज खान
MI IPL Auction 2026 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के लिए आज यानी मंगलवार को अबू धाबी में खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाई जाएगी. इस लीग की सबसे अमीर टीम कही जाने वाली मुंबई इंडियंस (MI) भी अपने स्क्वॉड में कुछ खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए ऑक्शन में बोली लगाएगी. हैरानी की बात ये है कि MI इस बार ऑक्शन में सबसे कम बजट के पर्स के साथ उतर रही है. इसकी एक वजह ये भी है कि मुंबई इंडियंस ने पहले ही अपने कई खिलाड़ियों को महंगे दामों पर रिटेन किया है, वहीं 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. MI के पर्स में सिर्फ 2 करोड़ 75 लाख रुपये बचे हैं, इतनी ही रकम में उसे अपने 5 खाली स्लॉट के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगानी होगी.
मुंबई इंडियंस ने किसे किया रिटेन?
आईपीएल की सबसे चर्चित टीम मुंबई इंडियंस ने पहले ही अपने पर्स से काफी पैसे पुरानी टीम को रिटेन करने में खर्च कर दिए थे. यही वजह है कि IPL की नीलामी में MI फ्रेंचाइजी सबसे कम बजट के साथ पहुंची थी. अगले साल मुंबई की तरफ से 17 पुराने खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जिनके नाम आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
- हार्दिक पांड्या
- रोहित शर्मा
- तिलक वर्मा
- रयान रिकलेटन
- रॉबिन मिंज
- राज बावा
- रघु शर्मा
- मिचेल सेंटनर
- कॉर्बिन बॉश
- नमन धीर
- जसप्रीत बुमराह
- ट्रेंट बोल्ट
- अल्लाह गफनजर
- अश्विनी कुमार
- दीपक चाहर
- विल जैक्स
- सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस (MI) के ट्रेड प्लेयर्स- शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर
---विज्ञापन---
MI ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
मुंबई इंडियंस ने अपने 8 प्लेयर्स को इस वर्ष रिलीज भी किया है, जिसने कई बड़े नाम शामिल हैं. मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों की जगह नीलामी में कई नए प्लेयर्स पर अपना दांव खेला, वो भी कम बजट के साथ.
---विज्ञापन---
- बेवोन जैकब्स
- कर्ण शर्मा
- लिजाद विलियम्स
- मुजीब उर रहमान
- रीस टॉपले
- कृष्णन श्रीजीत
- सत्यनारायण राजू
- विग्नेश पुथुर
---विज्ञापन---