KBC 2023: देश के सबसे प्रसिद्ध टेलीविजन शो में से एक कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन चल रहा है। अपने ज्ञान के दम पर लोगों को इनामी राशि प्रदान करने वाले इस प्रसिद्ध शो में कंटेस्टेंट से हर तरह के सवाल पूछे जाते हैं। जिसमें इतिहास से लेकर भू विज्ञान तक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट को लेकर भी कई बार सवाल सामने आ जाते हैं जिन्हें सुनकर खेल प्रेमियों का मन खुश हो जाता है। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला जब आईपीएल को लेकर एक प्रश्न पूछा गया। जिसकी कीमत 6.20 लाख रुपए थी।
जब केबीसी में आईपीएल का हुआ जिक्र
दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग की प्रसिद्धि लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते कौन बनेगा करोड़पति तक में इसके सवाल पूछे जाने लगे हैं। हाल ही में इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर प्रश्न पूछा गया। सवाल ये था कि आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के किस बल्लेबाज ने एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे? इसका जवाब देने के लिए चार ऑपशंस दिए गए थे। जिसमें ए. आंद्रे रसेल, बी. नीतिश राणा, सी- रिंकू सिंह और डी. वेंकटेश अय्यर था।
क्या है इसका सही जवाब?
आईपीएल 2023 से जुड़े इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन सी रिंकू सिंह है। कोलकाता नाइट राइडर्स के उभरते हुए सितारे ने टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में धमाल मचा दिया था। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छ्क्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया था और अपनी टीम के लिए मैच जीता दिया था। केकेआर स्टार के इसी प्रदर्शन के चलते टीम को जीत मिली थी। इसके बाद रिंकू सिंह का हर तरफ नाम हो गया था और अब वे भारतीय टीम के लिए भी खेल रहे हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी OUT, अभिषेक-संजू ओपनर…वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
6 mins agoईरानी कप में मुकेश कुमार ने बरपाया कहर, 8 विकेट लेकर ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा
27 mins agoईरानी कप में फेल हुए भारतीय टेस्ट टीम के 3 स्टार खिलाड़ी, बल्ले और गेंद से किया निराश
47 mins agoइंडिया ए की टीम में सूर्यांश शेडगे ने किया हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम
1 hr ago‘वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे ’, कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा दावा
1 hr agoन्यूजीलैंड सीरीज में खुलेगा वर्ल्ड कप टीम का राज! कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा हिंट
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 167 रनों से मिली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार का चला जादू
1 hr agoVIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने 'बेबी-क्रेडल' सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
2 hrs agoIND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक
3 hrs agoजो विराट कोहली नहीं कर पाए वो शुभमन गिल ने कर दिखाया, 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines