हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: बच्चे की तरह रोते दिखाई दिए Karun Nair, केएल राहुल ने दिया सहारा, वायरल हुई तस्वीर

Karun Nair Crying: करुण नायर की एक फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, जिसमें वह बुरी तरह से फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Karun Nair

Karun Nair Crying: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। लगातार 6 पारियों में फ्लॉप होने के बाद करुण नायर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। करुण की जगह पर साई सुदर्शन को अंतिम ग्यारह में मौका मिला है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें करुण नायर बुरी तरह से रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, केएल राहुल करुण को संभालते और समझाते हुए दिख रहे हैं। करुण की इस तस्वीर ने फैन्स को भी भावुक कर दिया है।

करुण नायर हुए भावुक

लगभग 8 साल बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर से इंग्लैंड दौरे पर फैन्स को काफी उम्मीद थी। हालांकि, लगातार तीन टेस्ट मैचों में मौके मिलने के बावजूद वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। करुण ने कई इनिंग्स में शुरुआत अच्छी की, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। 6 इनिंग्स में करुण के बल्ले से सिर्फ 131 रन निकले और 40 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। करुण हर बार अच्छी तय में दिखाई दिए और उनके बैट से कुछ अच्छे शॉट्स निकले। मगर वह हर बार अपना विकेट फेंककर चलते बने। यही वजह रही कि चौथे टेस्ट में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर करुण की एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह फूट-फूटकर रो रहे हैं। करुण को उनके दोस्त केएल राहुल संभालते और समझाते हुए नजर आ रहे हैं। करुण की यह हालत देखकर फैन्स भी काफी भावुक नजर आए। कुछ फैन्स का कहना है कि करुण शायद रिटायरमेंट लेने के बारे में भी सोच रहे हैं।

विज्ञापन

8 साल बाद हुई थी वापसी

करुण नायर ने साल 2017 में ट्रिपल सेंचुरी बनाई थी और इसके बाद से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बूते करुण 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने में सफल रहे। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में करुण को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया। फर्स्ट इनिंग में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो दूसरी पारी में उनके बल्ले से 20 रन निकले। एजबेस्टन में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर तीन की पोजीशन पर मौका दिया, लेकिन वह फिर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। लॉर्ड्स में करुण ने पहली इनिंग में 40 रन जड़े, पर दूसरी पारी में वह महज 14 रन ही बना सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola