ODI world Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। 5 अक्टूबर से क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज होगा। विश्वकप में मुश्किल से 3 महीने का वक्त बचा है। ऐसे में सभी टीमें तैयारी में जुटी हैं। इस बीच इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर आमने आई है। इस टीम का स्टार गेंदबाज विश्वकप 2023 तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट सकता है। इस प्लेयर का नाम जोफ्रा आर्चर है, जो कोहनी की चोट के चलते क्रिकेट मैदान से दूर हैं।
कोच ने दिया बड़ा अपडेट
जोफ्रा आर्चर की चोट को लेकर ससेक्स के हेड कोच पॉल फारबेस ने गुड न्यूज दी है। उन्होंने कहा कि आर्चर अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं। वो विश्वकप तक फिटनेस हासिल कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इंग्लैंड को इस पर काम करना होगा कि वो आर्चर से कैसे उनका बेस्ट निकलवा सकते हैं, अगर वो अगले कुछ साल तक खेलते हैं।’
ये भी पढ़ेंः गिल-रोहित करेंगे ओपनिंग, इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है टीम इंडिया
आईपीएल में दिखे थे आर्चर
जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल 2023 में वापसी की थी, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए 1 या फिर 2 मैच खेलकर वह वापस इंग्लैंड लौट गए थे। उनकी पुरानी चोट उबर आई थी।
आखिर क्यों मैदान से दूर हैं आर्चर
जोफ्रा आर्चर दाहिनी कोहनी में चोट के चलते क्रिकेट मैदान से दूर हैं। आईपीएल में वापसी के बाद उनकी ये चोट दोबारा उभर आई थी। लिहाजा उन्हें क्रिकेट मैदान से दूर होना पड़ा। इसी चोट के चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज से भी बाहर हैं।
जोफ्रा आर्चर का क्रिकेट करियर
ऑर्चर साल 2021 से टेस्ट टीम से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मार्क वुड और क्रिस वोक्स इंग्लैंड के लिए कमाल कर रहे हैं। इस गेंदबाज ने इंग्लिश टीम के लिए 13 टेस्ट मैचों में 42 विकेट निकाले हैं। वह 21 वनडे मैचों में शिकार कर चुके हैं। जबकि 15 टी20 मैचों में ऑर्चर के नाम 18 विकेट हैं।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
6 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
7 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
8 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines