1,2 नहीं बल्कि 4 दिग्गजों ने की बड़ी भविष्यवाणी, ये 25 साल का युवा बल्लेबाज IPL 2026 में लगाएगा सबसे ज्यादा छक्के

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की जल्द ही शुरुआत होने जा रही है. इस बार टूर्नामेंट में बल्लेबाज एक बार फिर से धूम मचाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 1,2 नहीं बल्कि 4 दिग्गजों ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि 25 साल का युवा खिलाड़ी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकता है.

jacket - 2026-03-27T222718.528
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है. 28 मार्च को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में बड़े-बड़े धुरंधर खिलाड़ी उतरने जा रहे हैं. टूर्नामेंट से पहले एक बार फिर क्रिकेट एक्सपर्ट की तरफ से भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए 4 क्रिकेट एक्सपर्ट की तरफ ने इस बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए एक ही बल्लेबाज का नाम लिया.

विज्ञापन

टूर्नामेंट में होगी छक्कों की बारिश

टूर्नामेंट में होगी छक्कों की बारिश 2 / 6

आईपीएल के नए सीजन में फैंस को बल्लेबाजों से बड़े-बड़े शॉट्स की उम्मीद होगी. एक बार फिर से सभी बल्लेबाज तूफानी अंदाज में छक्के बरसाते दिखेंगे. पिछले सीजन टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 1294 छक्के लगे थे, जो कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा था.

विज्ञापन

बालाजी ने लिया रोहित शर्मा का नाम

बालाजी ने लिया रोहित शर्मा का नाम3 / 6

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं और उनके फॉर्म पर हर किसी की नजरें रहेंगी. रोहित अपनी 6 हिटिंग वाली काबिलियत के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज बालाजी ने भविष्यवाणी की है कि रोहित इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहेंगे.

हरभजन ने लिया वैभव का नाम

हरभजन ने लिया वैभव का नाम4 / 6

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के मुताबिक इस साल 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. वैभव पिछले सीजन सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे.

विज्ञापन

अभिषेक और ईशान में होगी जंग

अभिषेक और ईशान में होगी जंग5 / 6

इस बार टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की होड़ रहेगी. 2 क्रिकेट एक्सपर्ट ने ईशान किशन का नाम लिया है. दोनों ही खिलाड़ी सनराइजर्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

अभिषेक शर्मा लगाएंगे सबसे ज्यादा सिक्स

अभिषेक शर्मा लगाएंगे सबसे ज्यादा सिक्स6 / 6

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला और वरुण एरोन ने भविष्यवाणी की कि अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन