टीम इंडिया से कोच की 'विदाई' पर भावुक हुए श्रेयस अय्यर! जिम्बाब्वे में 3-0 से जीत के बाद कही दिल की बात

Shreyas Iyer Message VVS Laxman: गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे. श्रेयस अय्यर ने अब सीरीज के समापन के बाद लक्ष्मण को लेकर भावुक मैसेज दिया.

shreyas iyer vvs laxman

अय्यर ने दिया बड़ा बयान (Image: BCCI Video)

Shreyas Iyer Message VVS Laxman: भारत ने तीन मैचों की T20I सीरीज में जिम्बाब्वे को हराया. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आखिर टीम इंडिया को जिम्बाब्वे में जीत मिली. गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक पर थे और उनकी गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के कार्यवाहक हेड कोच का पद निभाया. अब वीवीएस लक्ष्मण के बाद गौतम गंभीर फिर से मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. लक्ष्मण की कोच पद से विदाई पर श्रेयस अय्यर का भावुक मैसेज सामने आया. उन्होंने लक्ष्मण के लिए दिल की बात कही.

विज्ञापन

लक्ष्मण को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से जीत के बाद ड्रेसिंग रूम की एक वीडियो पोस्ट की. यहां श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण को अपने योगदान के लिए धन्यवाद बोला. उन्होंने कहा, ‘वीवीएस लक्ष्मण सर को भी धन्यवाद, जिन्होंने हमें हर दिन प्रेरित किया और मैदान पर कदम रखते ही हमारा हौसला बढ़ाया. मुझे लगता है कि आपने जो कुछ भी कहा, वह एकदम सही था और हम सभी उस बात से सहमत हैं. इसी वजह से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद और सभी लोगों को मेरी ओर से शुक्रिया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप रहे ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर! कोच गंभीर और सिलेक्टर्स ले सकते हैं बड़ा फैसला

वीवीएस लक्ष्मण ने क्या कहा?

टीम इंडिया के कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण ने श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा, ‘हम सभी ने सीरीज जीतने का लक्ष्य रखा था. मैं श्रेयस अय्यर को जीत की बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि उनके कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत मुश्किलों भरी थी लेकिन उन्होंने जिस तरह से वापसी की, वह शानदार था. श्रेयस आप सभी लोगों के साथ खेलने के लिए बहुत उत्साहित थे. हमें पता था कि इंग्लैंड दौरे से सिर्फ 4-5 खिलाड़ी ही यहां होंगे लेकिन हमें काफी आत्मविश्वास था. मुझे लगता है कि इस जीत का सबसे अधिक क्रेडिट कप्तान को जाना चाहिए. उन्होंने सभी खिलाड़ियों का लगातार उत्साह बढ़ाया.’

विज्ञापन

एशियन गेम्स में कौन रहेगा कोच?

कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि वीवीएस लक्ष्मण एशियन गेम्स में टीम इंडिया के कोच रहेंगे और गौतम गंभीर को यहां भी आराम दिया जाएगा. हालांकि, अभी तक BCCI ने कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि गौतम गंभीर ही एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मुख्य कोच होंगे. खैर, लक्ष्मण के नेतृत्व में टीम इंडिया का T20I में हार का सिलसिला खत्म हुआ, जो फैंस के लिए अच्छी खबर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ