क्या BCCI को भी मानना होगा RTI का कानून? कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय सूचना आयोग का बड़ा ऐलान! 

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए फिलहाल अच्छी खबर आ रही है. बोर्ड पिछले 8 सालों से एक कानूनी लड़ाई लड़ रही थी. जिसमें अब उन्हें एक बड़ी जीत मिली है. कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय सूचना आयोग ने एक बड़ा ऐलान किया है. जिससे बड़ी खुशखबरी मिली है.

BCCI

BCCI

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को साल 2018 में आरटीआई एक्ट 2005 के तहत इस कानून के अंदर लाया गया था. जिसका पहले दिन से ही बोर्ड विरोध कर रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद अब केंद्रीय सूचना आयोग ने इसको लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. 8 सालों की कानूनी लड़ाई के बाद अब सीआईसी ने बीसीसीआई को आरटीआई कानून से बाहर कर दिया है. जिसके कारण अब बीसीसीआई को बड़ी जीत मिली है. इस फैसले को लेकर खुशी साफ नजर आ रही है.

विज्ञापन

बीसीसीआई को मिली बड़ी जीत 

 केंद्रीय सूचना आयोग ने 18 मई 2026 को बड़ा ऐलान करते हुए बीसीसीआई को आरटीआई एक्ट के दायरे से बाहर कर दिया है. आयोग ने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ना तो भारत सरकार द्वारा चलाया जाता है और ना ही नियंत्रित किया जाता है. सरकार बीसीसीआई को कोई आर्थिक मदद भी नहीं देती है. ऐसे में बीसीसीआई को आरटीआई कानून 2005 के तहत नहीं लाया जा सकता है. सूचना आयोग अधिकारी पीआर रमेश ने बीसीसीआई को निजी संस्था बताते हुए कहा कि तमिलनाडु रजिस्ट्रेशन कानून के अंडर पंजीकृत है. आरटीआई कानून के तहत बीसीसीआई सेक्शन 2(H) में बताए गए नियम की वजह से सार्वजनिक संस्था की श्रेणी में नहीं आता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सिर्फ 2 नहीं, अब 6-7 महीनों तक खेला जाएगा IPL सीजन? BCCI को मिली चौंकाने वाली सलाह! 

बोर्ड लंबे समय से लड़ रहा था कानूनी लड़ाई 

साल 2018 में पहली बार बीसीसीआई को आरटीआई के तहत लाया गया. जिसका विरोध करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मद्रास हाई कोर्ट में पहुंचा था. कोर्ट ने सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों को ध्यान में रखते हुए इस मामले को दोबारा केंद्रीय सूचना आयोग के पास भेज दिया था. जिन्होंने अब ये फैसला किया है. मौजूदा सूचना आयोग अधिकारी रमेश ने कहा, ‘बीसीसीआई आरटीआई कानून-2005 के सेक्शन 2(एच) के तहत परिभाषित ‘सार्वजनिक संस्था’ की श्रेणी में नहीं आता है और इसलिए मौजूदा मामले में वह आयोग्य साबित होता है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ