सिर्फ 2 नहीं, अब 6-7 महीनों तक खेला जाएगा IPL सीजन? BCCI को मिली चौंकाने वाली सलाह!
IPL: आईपीएल आज के समय में सबसे बड़ी क्रिकेट की लीग है. हालांकि बीसीसीआई अब इसे दुनिया की सबसे बड़ी लीग बनाना चाहता है. जिसके लिए कई प्रयास भी किए जा रहे हैं. इस बीच बीसीसीआई को एक सलाह मिली है. जिसके मुताबिक इस लीग को 6 से 7 महीनों तक खेला जाए.
IPL: आईपीएल मौजूदा समय में 2 महीने का खेला जाता है. हालांकि इसको लेकर अब नए प्लान बन रहे हैं. इस बीच बोर्ड को अलग-अलग सलाह भी मिल रहा है. अब आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के मालिक के भाई ने भी बीसीसीआई को बहुत ही अहम सलाह दी है. इस लीग की शुरुआत करने वाले ललित मोदी ने भी बीसीसीआई को सलाह मानने की बात कही है. अगर बोर्ड ने इस नियम को मान लिया, तो आईपीएल 2 महीनों के बजाय 6 से 7 महीनों तक खेला जा सकता है.
हर्ष गोयनका ने बीसीसीआई को दी सलाह
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई और बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक लेख लिखा. जिसमें उन्होंने आईपीएल को और लंबा टूर्नामेंट बनाने की अपील की. उनके आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ललित मोदी ने कहा, मेरे अच्छे दोस्त का एक शानदार लेख. हमारे क्रिकेट की वास्तविक स्थिति पर. स्टेडियम जैसे कुछ महत्वपूर्ण बिंदु. मैं टूर्नामेंट को छोटा करने के पक्ष में नहीं हूं. वास्तव में, इसे और लंबा किया जाना चाहिए. आईपीएल को नवंबर से शुरू होकर 6-7 महीनों तक घरेलू और विदेशी मैचों के पूरे विंडो में खेला जा सकता है. जो गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे. प्रस्तावित संरचना के तहत आवश्यक 94 मैचों का पालन किया जाना चाहिए.’
A great article by my good friend @hvgoenka on the ACTUAL STATE OF OUR CRICKET. Some enlightening points like stadiums. I don’t agree on shortening the tournament. In fact it should be stretched elongated- ipl as a format could now move to a full window of home and away played… pic.twitter.com/Z4UrV6EkbS
इस लीग के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट को जिंदा रखने की प्रक्रिया भी ललित मोदी ने बताई है. उन्होंने बोर्ड को सलाह देते हुए कहा, ‘बीसीसीआई को अब इस एजेंडा को आगे बढ़ाना चाहिए. सीरीज को बचे हुए महीनों के दौरान और बीच-बीच में आयोजित किया जाना चाहिए. आईपीएल विंडो, उदाहरण के लिए, ये सप्ताह के मध्य में हो सकती हैं या फुटबॉल की तरह उस सीजन में द्विपक्षीय विंडो की अनुमति देने के लिए आईपीएल को उन हफ्तों के लिए रोक दिया जा सकता है. ऐसा होना तय है.’

---विज्ञापन---