'फैन ने फेंकी कील, आंख के नीचे लगी', इरफान पठान ने किया पाकिस्तान में खेले गए मैच का खुलासा

Irfan Pathan India vs Pakistan Match in Peshawar: इरफान पठान ने कहा कि पेशावर में खेलते समय उन्हें कील लग गई थी, जो उनकी आंख के करीब जाकर लगी।

Irfan Pathan reveals he hit by nail during India vs Pakistan Match in Peshawar

Irfan Pathan reveals he hit by nail during India vs Pakistan Match in Peshawar

Irfan Pathan India vs Pakistan Match in Peshawar: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की है। इसे लेकर चर्चा जारी है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान ने एक बड़ा खुलासा किया है। इरफान ने पाकिस्तान के पेशावर में खेले गए मैच का दर्दनाक अनुभव साझा किया।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हो सकता था

भारत-बांग्लादेश के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के दौरान कमेंट्री पर बोलते हुए पठान ने खुलासा किया कि पेशावर में खेलते समय उन्हें एक कील लग गई थी, जो उनकी आंख के करीब जाकर लगी। इरफान ने कहा- ”हम पेशावर में एक मैच खेल रहे थे, तभी एक फैन ने मुझ पर कील फेंकी, जो मेरी आंख के नीचे लगी। मैं गंभीर रूप से घायल हो सकता था। मैच करीब 10 मिनट तक के लिए रुका हुआ था, लेकिन हमने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया क्योंकि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे।”

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने किया समर्थन

इस खुलासे के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ‘एक्स’ पर इस कहानी को सामने लाने के लिए पठान का समर्थन किया। आकाश ने एक्स पर लिखा- पता नहीं था कि पेशावर में प्रशंसकों ने इरफान पर कील फेंकी, जो उनकी आंख के नीचे लगी। याद रखें कि प्रशंसकों की परेशानी के कारण खेल थोड़ा रुक गया था, लेकिन आज ही मुझे सटीक कारण पता चला। इरफान पठान… बहुत अच्छा बड़ी तस्वीर को ध्यान में रखने के लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

कुछ लोग अपने फायदे के लिए…

इस पर जवाब देकर इरफान ने लिखा- मुझे लगता है कि प्रशंसक इस खेल के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और चीजें होती रहती हैं। लेकिन आजकल कुछ लोग अपने फायदे के लिए अनावश्यक नकारात्मकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और कहानी अलग तरह से पेश की जा रही है। पीसीबी ने एक शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पाकिस्तानी पत्रकारों और प्रशंसकों के लिए वीजा नहीं दिया गया। साथ ही पाकिस्तानी टीम के साथ अनुचित आचरण भी किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ