World Cup 2023: 'बहुत अच्छी मेहमाननवाजी', पाकिस्तान के प्लेयर्स ने भारत में हो रहे व्यवहार पर तोड़ी चुप्पी

Pakistan Players Enjoying in India World Cup 2023: बाबर आजम ने कहा- हर स्टेडियम की एक अलग ही अनुभूति है। हम इसे एंजॉय कर रहे हैं।

World Cup 2023: Pakistan players enjoying in India babar azam shadab khan

World Cup 2023: Pakistan players enjoying in India babar azam shadab khan

Pakistan Players Enjoying in India World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत में चल रहे वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी से शिकायत की है। पीसीबी ने अहमदाबाद में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पाक खिलाड़ियों से हुए व्यवहार पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड का कहना है कि उनके खिलाड़ियों से अहमदाबाद के दर्शकों ने सही व्यवहार नहीं किया। हालांकि पाकिस्तान के प्लेयर्स ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया था, लेकिन अब उन्होंने भारत में उनके साथ हो रहे व्यवहार पर अपनी चुप्पी तोड़ डाली।

विज्ञापन

बहुत अच्छी मेहमाननवाजी हो रही है

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने बुधवार रात एक वीडियो साझा किया, जिसमें कप्तान बाबर आजम, शादाब खान, इमाम उल हक और शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत बाबर आजम के बयान से होती है, जिसमें वे कहते नजर आते हैं कि लगभग सभी खिलाड़ी पहली बार भारत आए हैं। इसके बाद शादाब खान कहते हैं कि यहां आकर एक अलग ही एक्साइटमेंट है। अभी तक तो यहां बहुत अच्छी मेहमाननवाजी हो रही है। इंडिया में एक्साइटमेंट अलग ही लेवल का है।

विज्ञापन

हर स्टेडियम की एक अलग ही अनुभूति

इसके बाद बाबर कहते हैं- अहम यह है कि हम अपने खेल को एंजॉय करें क्योंकि ये मौके बार-बार नहीं आते। बाबर ने आगे कहा- हर स्टेडियम की एक अलग ही अनुभूति है। हम कोशिश करेंगे कि जहां भी मैच हो रहे हैं, उसे एंजॉय करें। वहीं शाहीन ने कहा कि हमारा पूरा मुल्क हमसे ये उम्मीद कर रहा है कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें।

विज्ञापन

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तानी पत्रकारों के लिए वीजा में देरी और मौजूदा विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान प्रशंसकों के लिए वीजा नीति की अनुपस्थिति पर आईसीसी के साथ एक और औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने 14 अक्टूबर 2023 को आयोजित भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम के साथ हुए व्यवहार के संबंध में भी शिकायत दर्ज की है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से गुरुवार को बेंगलुरु में होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ