Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, IPL 2026 की तैयारी हुई तेज

IPL 2026: आईपीएल 2026 की 28 मार्च से शुरुआत हो रही है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शामिल है. फ्रेंचाइजी अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. इस बीच टीम के कोचिंग स्टाफ में स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 19, 2026 16:10
John Mooney
John Mooney

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल 2026 में अपनी ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहती है. जिसके लिए टीम हर संभव प्रयास कर रही है. जिसके लिए टीम ने अपनी कोचिंग स्टाफ में कुछ बड़े नाम जोड़े हैं. केविन पीटरसन ने टीम का साथ छोड़ा, लेकिन उसके बाद फ्रेंचाइजी ने इस स्टार खिलाड़ी को बतौर फील्डिंग कोच अपने साथ जोड़ा है. इस दिग्गज ने इससे पहले इंटरनेशनल लेवल पर 3 टीमों की कोचिंग की है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स टीम को इसका बड़ा फायदा हो सकता है. 

दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में जुड़ा ये सितारा 

आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में बतौर फील्डिंग कोच टीम का हिस्सा बनाया है. पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये रोल एंटोन रॉक्स और ज्ञानेश्वर राव निभा रहे थे. मौजूदा समय में 44 वर्ष के जॉन मूनी ने कोचिंग में 3 लेवल तक पास किए हैं. जिसके बाद उन्होंने आयरलैंड की महिला टीम के साथ काम किया था. जहां पर सफलता मिलने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम के साथ भी काम किया. एशिया कप 2025 तक मूनी अफगानिस्तान टीम के लिए काम कर रहे थे. ऐसे में जॉन मूनी के पास कोचिंग का बहुत अच्छा अनुभव है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम उनके अनुभव का अच्छा फायदा उठाना चाहेगी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 2027 ODI वर्ल्ड कप का हिस्सा रहना चाहता है ये दिग्गज, टीम इंडिया को टी20 चैंपियन बनाने वाले की BCCI से खास गुजारिश

---विज्ञापन---

जॉन मूनी का लंबा रहा है इंटरनेशनल करियर 

स्टार ऑलराउंडर जॉन मूनी ने आयरलैंड की टीम से 64 वनडे मैच और 27 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भी अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उन्होंने 2 और वनडे वर्ल्ड कप खेले थे. टी-20 वर्ल्ड कप में भी मूनी ने खेला है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन किया था. अंत के मैचों में बड़ी गलती करने के कारण ही टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी थी. हालांकि पॉइंट्स टेबल में टीम ने 5वें स्थान पर फिनिश किया है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले पिता बने दिनेश कार्तिक, नाम का भी किया खुलासा

First published on: Mar 19, 2026 04:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.