IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी को मिली 12 करोड़ की 'छप्परफाड़' डील! रोहित-गिल जैसे खिलाड़ी भी छूट गए पीछे?

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं और रनों की बारिश कर रहे हैं. वैभव को इसी वजह से अब 12 करोड़ की छप्परफाड़ डील मिल गई है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव पहुंचे अहमदाबाद

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. इस टूर्नामेंट में 15 साल के वैभव ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है. सूर्यवंशी की लोकप्रियता हर मैच के साथ बढ़ती जा रही है. हाल ही में SRH के खिलाफ मैच में वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके बाद वैभव क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गए हैं. वैभव की लोकप्रियता देखते हुए उन्हें 12 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ डील मिली है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिली करोड़ों की डील

वैभव सूर्यवंशी इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय हैं. फिलहाल उन्हें बैट स्पॉन्सरशिप के लिए सालाना 50 लाख रुपये मिलते हैं. अमूमन बड़े खिलाड़ियों को 3-8 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील मिलती है. क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी को किसी ब्रांड से बैट स्पॉन्सरशिप के लिए 12 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है.

विज्ञापन

यह उनकी पिछली डील से 24 गुना अधिक है. ज्यादातर ब्रांड 5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की डील ऑफर कर सकते हैं लेकिन MRF और CEAT जैसे बड़े ब्रांड ही इस तरह की स्पॉन्सरशिप ऑफर कर सकते हैं. रोहित शर्मा को अपनी बैट स्पॉन्सरशिप के लिए 4-5 करोड़ रुपये मिलते हैं और गिल को भी लगभग 8 करोड़ मिलते हैं. सूर्यवंशी उनसे आगे निकल सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 अब तक बेहद शानदार साबित हुई है. इस सीजन उन्होंने 15 मैच खेले हैं और 680 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने 242.85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और उनका औसत 45.33 का रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है. सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ जोरदार शतक लगाया था. सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में अब तक 65 छक्के जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी कब मैदान पर उतरेंगे?

राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत हासिल की. अब क्वालीफायर 2 में RR की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने जा रही है. 29 मई यानी आज यह नॉकआउट मैच होने जा रहा है. इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में RCB का सामना करेगी. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. फैंस को उम्मीद है कि 15 साल का स्टार बल्लेबाज फिर से धमाल मचाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ