हार्दिक पांड्या की MI से छुट्टी? रोहित शर्मा चुनेंगे अगला कप्तान! IPL 2026 के बीच हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Mumbai Indians Captaincy: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने काफी निराश किया. हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाए जाने की खबरें सामने आई थीं. अब बताया जा रहा है कि MI का अगला कप्तान चुनने में रोहित शर्मा का अहम किरदार रहने वाला है.

Mumbai Indians Captaincy: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. टूर्नामेंट से पहले MI की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही थी और हर कोई उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने का बड़ा दावेदार बता रहा था. हालांकि, मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठने लगे और अब उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस का नया कप्तान चुनने में रोहित शर्मा का बड़ा किरदार रहने वाला है.
हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी!
2 / 6हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या से MI टीम मैनेजमेंट खुश नहीं है. इसी वजह से अब पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं होंगे. उनका कप्तान के रूप में तीन साल का सफर खत्म हो सकता है.
नया कप्तान चुनने में रोहित शर्मा का होगा बड़ा किरदार!
3 / 6NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक MI का नया कप्तान चुनने में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रहने वाली है. मैनेजमेंट को समझ में आ गया है कि रोहित को हटाकर अचानक हार्दिक को कप्तान बनाना गलत फैसला था. वो भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा नहीं करना चाहते हैं. इसी वजह से रोहित शर्मा का नया कप्तान चुनने में बड़ा किरदार होगा.
रोहित नहीं करेंगे कप्तानी!
4 / 6रिपोर्ट में साफ कर दिया गया है कि MI मैनेजमेंट रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी सौंपने के मूड में नहीं है. टीम एक नए चेहरे के साथ उतरना चाहती है और रोहित शर्मा की राय सबसे ज्यादा अहम रहने वाली है.
हार्दिक पांड्या छोड़ देंगे MI?
5 / 6हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाए जाने की बात सामने आई थी. ऐसा लग रहा है कि पांड्या खिलाड़ी के तौर पर खेल सकते हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या आने वाले समय में ट्रेड किए जाने की मांग कर सकते हैं.
कौन होगा MI की कप्तानी का सबसे बड़ा दावेदार?
6 / 6हार्दिक पांड्या अगर MI की कप्तानी छोड़ देते हैं, तो सूर्यकुमार यादव या जसप्रीत बुमराह को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दोनों के पास काफी अनुभव है. टीम अगर किसी युवा खिलाड़ी के साथ जाना चाहती है, तो फिर तिलक वर्मा भी शानदार विकल्प रह सकते हैं.