IPL 2026: GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में RR की प्लेइंग 11 में होंगे दो बड़े बदलाव! कप्तान रियान पराग ले सकते हैं अहम फैसला

RR Possible Playing 11: IPL 2026 के क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने जा रही है. इस मुकाबले में RR कुछ बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है. आइए GT के खिलाफ मैच के लिए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

Rajasthan Royals Team
1 / 6

RR Possible Playing 11: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर 2 खेला जाने वाला है. न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमों की भिड़ंत होने वाली है. राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में SRH को बुरी तरह हराया और अब वो क्वालीफायर 2 जीतकर फाइनल का टिकट कटाना चाहेंगे. RR ने भले ही पिछला मैच जीता हो, लेकिन उनकी टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आइए GT के खिलाफ मैच के लिए RR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

जायसवाल-सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

जायसवाल-सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें2 / 6

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने IPL 2026 में अब तक धमाल मचाया है. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में भी इन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

विज्ञापन

बल्लेबाजी क्रम में हो सकते हैं दो बदलाव

बल्लेबाजी क्रम में हो सकते हैं दो बदलाव3 / 6

डोनोवन फरेरा के पिछले पांच मैच अच्छे नहीं रहे हैं. वो 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं. इसी वजह से उनकी जगह शिमरॉन हेटमायर की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. दासुन शनाका भी पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे. उनकी जगह शुभम दुबे को टीम में लाया जा सकता है. ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर और शुभम दुबे मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी की कमान संभाल सकते हैं.

RR का गेंदबाजी अटैक है मजबूत

RR का गेंदबाजी अटैक है मजबूत4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के पास रवींद्र जडेजा जैसे धाकड़ ऑलराउंडर हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर अपनी तेज गेंदबाजी से GT के बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे. यश राज पुंजा स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. वो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुशांत मिश्रा का उपयोग कर सकती है. पिछले मैच में सुशांत ने 2 विकेट अपने नाम किए थे और अब वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वैसी ही गेंदबाजी करना चाहेंगे. अगर RR पहले गेंदबाजी करती है, तो सुशांत शुरुआती प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं और यशस्वी जायसवाल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं.

RR की संभावित प्लेइंग 11

RR की संभावित प्लेइंग 116 / 6

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा. (इम्पैक्ट प्लेयर: सुशांत मिश्रा)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन