Vaibhav Sooryavanshi के पास है इतिहास रचने का मौका, RCB के स्टार बल्लेबाज को छोड़ सकते हैं पीछे

Vaibhav Sooryavanshi: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी छोटी से उम्र में ही कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं. अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में भी सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका है. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज को वैभव पीछे छोड़ सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 19 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेलने वाली है. जहां पर टीम जीत दर्ज करके कमबैक करना चाहेगी. इस मुकाबले में 15 वर्षीय राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. सूर्यवंशी अगर इस मुकाबले में शतक जड़ देते हैं, तो वो इतिहास रच देंगे. जिसके साथ ही वो आरसीबी के स्टार खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास है इतिहास रचने का मौका 

राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास सबसे तेज 1 हजार टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका है. फिलहाल ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के नाम दर्ज है. पडिक्कल ने सिर्फ 25 पारियों में 1 हजार टी-20 रन बना लिए थे. वहीं सूर्यवंशी ने अब तक 23 पारियों में 901 रन बना लिए हैं. अगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सूर्यवंशी शतक जड़ देते हैं, तो उनके नाम सबसे तेज 1 हजार हो जाएंगे. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. ऐसे में वो इस मुकाबले में उसके भरपाई करना चाहेंगे. सूर्यवंशी फिलहाल 5 मैचों में 200 रनों इस सीजन बना चुके हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच SRH को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

कोलकाता में पिच पर भी होगी मदद 

ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में वहां वैभव सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. इस फ्रेंचाइजी के गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. वैभव अगर केकेआर के खिलाफ 100 रन बना देते हैं, तो वो ऑरेंज कैप की रेस में भी टॉप पर पहुंच जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल इस सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है. फ्रेंचाइजी ने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ