IPL 2026 के बीच SRH को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

IPL 2026: खराब दौर से गुजर रही एसआरएच को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार तेज गेंदबाज बाहर हो गया है. बीच सीजन टीम के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है.

Cricket News - 2026-04-16T165556.342

IPL 2026 SRH: आईपीएल 2026 के बीच एसआरएच को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड पेन आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. अचानक उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. पेन ने केकेआर और आरसीबी के खिलाफ मैच खेला था. हालांकि इस दौरान उनका प्रदर्शन खासा कमाल का नहीं रहा था. लेकिन अब 35 साल के पेन आईपीएल 2026 में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे.

विज्ञापन

क्यों बाहर हुए पेन?

एसआरएच ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि पेन को टखने में चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर होना पड़ा. पेन हैदराबाद की तेज गेंदबाजी युनिट का हिस्सा थे. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में 2 विकेट लिए हैं, जबकि केकेआर के खिलाफ उन्होंने कोई भी विकेट अपने नाम नहीं किया था. फिलहाल फ्रेंचाइजी ने उनके रिपलेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

विज्ञापन

डेविड पेन का ये पहला आईपीएल सीजन था. वह इससे पहले आईपीएल का हिस्सा नहीं बने हैं. हालांकि बिग बैश लीग में उन्होंने 22 मैच खेले हैं और 33 बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा इंटरनेशनल लीग टी-20 में उन्होंने 17 मैच में 27 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

पेन ने इंग्लैंड के लिए अब तक 1 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 1 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 115 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 328 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 70 लिस्ट A मैच में उन्होंने 115 विकेट झटके हैं. वहीं, 235 टी-20 में उन्होंने 306 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

पैट कमिंस की होने वाली है वापसी

हालांकि जहां एक तरफ एसआरएच को बड़ा झटका लगा है, तो वहीं, दूसरी ओर फ्रेंचाइजी के लिए गुड न्यूज भी है. टीम के नियामित कप्तान पैट कमिंस 17 अप्रैल को टीम से जुड़ने वाले हैं. उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से हरी झंडी मिल गई है. इसके बाद वह 25 अप्रैल को टीम के लिए पहला मुकाबला भी खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ