Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: संजू सैमसन और एमएस धोनी की बातचीत वायरल, वीडियो आया सामने

Sanju Samson MS Dhoni: संजू सैमसन और एमएस धोनी आईपीएल 2026 में सीएसके की ओर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. संजू आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड के जरिए सीएसके में शामिल हुए थे. अब संजू और एमएस धोनी की बातचीत का वीडियो सामने आया है.

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Mar 20, 2026 10:36

Sanju Samson MS Dhoni: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में अब चंद दिन का समय रह गया है. 28 मार्च से 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है. इस बार आईपीएल में कई खिलाड़ी नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखेंगे. संजू सैमसन सीएसके की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, जबकि रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे. आईपीएल से पहले संजू सैमसन सीएसके के खेमे में शामिल हो गए हैं. वह एमएस धोनी से बातचीत करते हुए नजर भी आ रहे हैं.

एमएस धोनी और संजू की बातचीत

आईपीएल 2026 से पहले ही सीएसके ने प्री सीजन कैंप शुरू कर दिए हैं. संजू भी प्री सीजन कैंप का हिस्सा बन गए. सीएसके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें एमएस धोनी और संजू सैमसन बात करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच चेपॉक के मैदान पर काफी देर तक बात होती है. इस दौरान माही संजू को कुछ बताते हुए भी नजर आए. संजू पहली बार सीएसके का हिस्सा बने. वह सीएसके की ओर से खेलने के लिए बेताब हैं. पिछली बार संजू ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था. हालांकि वह चोट की वजह से सभी मैच नहीं खेल पाए थे. लेकिन इस बार संजू सीएसके के लिए सभी मैच खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

---विज्ञापन---

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/2034807514806554701?s=20

संजू का दमदार प्रदर्शन

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आखिरी तीन करो या मरो मुकाबले में भारत के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. संजू को इसके लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला. संजू ने टी-20 वर्ल्ड कप करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में संजू ने 5 मैच में 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 20, 2026 10:36 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.