IPL 2026: फाइनल से पहले शुभमन गिल ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, राशिद खान के पास भी है आगे निकलने का मौका
IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है. उसके पीछे कप्तान शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन किया है. गिल ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि फील्डिंग और कप्तानी में भी अच्छा किया है. जिसके कारण ही टीम अब फाइनल में पहुंच गई है.

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करके फाइनल में जगह पक्की कर ली है. गुजरात जायंट्स की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा इस सीजन में फील्डिंग भी बहुत अच्छी की है. जिसके कारण ही टीम ने बाकी फ्रेंचाइजियों को भी पीछे छोड़ दिया. क्वालिफायर 2 मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने गुजरात के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ा है.
शुभमन गिल
2 / 6कप्तान शुभमन गिल ने अब तक गुजरात टाइटंस के लिए 75 मैच खेले हैं. इस दौरान गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 34 शानदार कैच पकड़े हैं. गिल इसके अलावा रन रोकने में भी बहुत सफल रहे हैं.
राशिद खान
3 / 6पहले सीजन से ही गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रहे राशिद खान अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. राशिद खान ने अब तक 76 मुकाबले गुजरात के लिए खेले हैं. जिसमें उन्होंने 33 शानदार कैच पकड़े हैं.
राहुल तेवतिया
4 / 6स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया भी पहले सीजन से ही गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. राहुल तेवतिया ने गुजरात के लिए खेले 75 मैचों में 25 शानदार कैच पकड़े हैं. तेवतिया हालांकि इस सीजन ज्यादातर इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका निभा रहे हैं.
डेविड मिलर
5 / 6गुजरात टाइटंस के लिए 3 सीजन खेलने वाले डेविड मिलर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. मिलर ने गुजरात के लिए 41 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 22 शानदार कैच पकड़े थे.
शाहरुख खान
6 / 6स्टार बल्लेबाज शाहरुख खान भी इस फ्रेंचाइजी का लंबे समय से हिस्सा हैं. उन्होंने अब तक कुल 31 मैच गुजरात के लिए खेले हैं. जिसमें शानदार फील्डिंग करते हुए शाहरुख खान ने 14 शानदार कैच पकड़े हैं.



















