IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने के बाद RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, टीम के साथ जुड़ा मैच विनर खिलाड़ी 

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चैंपियन की तरह ही खेली है. पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई हैं. इस मुकाबले का बाद अब आरसीबी की टीम को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है.

Royal Challengers Bengaluru

Royal Challengers Bengaluru

IPL 2026: पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. लीग स्टेज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपना आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले की तैयारी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब शुरू कर दी है. हैदराबाद के खिलाफ 22 मई को होने वाले मुकाबले के लिए आरसीबी की पहुंच गई. जहां पर फैंस को एक बहुत ही अच्छी खबर मिली है. स्टार खिलाड़ी ने दोबारा टीम ज्वाइन कर लिया है. 

विज्ञापन

आरसीबी की टीम को मिली बड़ी खुशखबरी 

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के कप्तान रजत पाटीदार नहीं खेले थे. इंजरी के कारण वो टीम के साथ धर्मशाला भी नहीं गए थे. जिसके कारण ही विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने टीम की कप्तानी की थी. अब आरसीबी की टीम प्लेऑफ से पहले अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला 22 मई को खेलने वाली है. जिसके लिए आरसीबी की टीम जब हैदराबाद पहुंची तो टीम के कप्तान पाटीदार भी उनके साथ नजर आए. उम्मीद के मुताबिक रजत पाटीदार अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं. ऐसे में वो हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पाटीदार के खेलने से आरसीबी की टीम और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: MS Dhoni का IPL 2027 में खेलना लगभग पक्का! फैंस के बीच खुशी की लहर

अगले मैच के दौरान प्लेइंग 11 में बदलाव तय 

अगर कप्तान रजत पाटीदार की प्लेइंग 11 में वापसी हुई तो बड़ा बदलाव होना तय है. पिछले मुकाबले में उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश अय्यर को अब प्लेइंग 11 से बाहर नहीं किया जा सकता है. ऐसे में उनके शानदार फॉर्म का फायदा उठाने के लिए फ्रेंचाइजी उन्हें सलामी बल्लेबाज करने के लिए भेज सकती है. वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे जैकब बेथेल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. फिल साल्ट भी फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हैं, ऐसे में वेंकटेश ही दिग्गज विराट कोहली के जोड़ीदार बन सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ