आज होगा IPL 2026 Mock Auction, फ्री में कब, कहां और कैसे देखें LIVE?

IPL Mock Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होने वाला है. इससे एक दिन पहले अब एक मॉक ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है और सभी की नजर इसपर है. यहां से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्य ऑक्शन में किस खिलाड़ी पर कितनी बोली लग सकती है. आइए जानते हैं कि कब और कैसे मॉक ऑक्शन लाइव देख सकते हैं.

IPL 2026 Mock Auction

मॉक ऑक्शन पर रहेंगी नजरें

IPL Mock Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर यानी कल होने वाला है. नीलामी के लिए सभी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और अबू धाबी में ज्यादातर टीमें पहुंच चुकी हैं. नीलामी से एक दिन पहले अब IPL 2026 का मॉक ऑक्शन आयोजित किया जा रहा है. मॉक ऑक्शन से अमूमन अंदाजा लग जाता है कि टीमों की प्लानिंग कैसी रहेगी और वो किन-किन प्लेयर्स को निशाना बना सकते हैं. IPL 2026 का ये मॉक ऑक्शन आज लाइव आने वाला है और फैंस इसका आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

क्या होता है मॉक ऑक्शन?

IPL में प्लेयर्स की नीलामी पहले अमूमन अलग-अलग मॉक ऑक्शन का आयोजन होता है. यहां पर अलग-अलग क्रिकेट एक्सपर्ट एक-एक टीम चुनते हैं और खिलाड़ियों पर ऐसे बोली लगाते हैं कि जैसे उस टीम को सही मायने में जरूरत है. हाल ही में आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर IPL 2026 का मॉक ऑक्शन आयोजन किया था, इसमें कैमरून ग्रीन समेत कई बड़े प्लेयर्स पर बोली लगी थी. मॉक ऑक्शन का नीलामी पर कोई असर नहीं पड़ता है लेकिन दर्शकों को अंदाजा लग जाता है कि कौन से खिलाड़ी फैंस की नजरों में होंगे.

विज्ञापन

कब, कहां और कैसे देखें IPL 2026 Mock Auction?

IPL 2026 मॉक ऑक्शन का आयोजन 15 दिसंबर 2025 यानी आज होने वाला है. फैंस इसका आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर दोपहर 2 बजे से ले सकते हैं. ऑनलाइन इसे फ्री में जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है. IPL के इस मॉक ऑक्शन में हर एक टीम का नेतृत्व बड़े-बड़े खिलाड़ी करेंगे. ऐसे में एक तगड़े नीलामी एक्शन की उम्मीद की जा सकती है.

विज्ञापन

IPL मॉक ऑक्शन से क्या होगी उम्मीदें?

IPL 2026 के मॉक ऑक्शन में दर्शकों का मजा दोगुना होना पक्का है. यहां अलग-अलग प्लेयर्स पर बोली लगेगी और दर्शक यहां से एक अंदाजा लगा सकते हैं कि ऑक्शन में किस प्लेयर पर कितने करोड़ खर्च हो सकते हैं. इसके अलावा किस टीम का लक्ष्य किस तरह के प्लेयर को लेना होगा, ये भी साफ हो जाएगा. आर अश्विन का मॉक ऑक्शन सफल रहा था. देखना होगा कि स्टार स्पोर्ट्स का मॉक ऑक्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ