Bowlers Can Get Crores Auction: IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को होने वाला है. अबू धाबी में नीलामी होने वाली है और कई बड़े खिलाड़ी इसका हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे. बहुत सारे टॉप गेंदबाजों को ऑक्शन से पहले टीमों ने रिलीज करके एकदम हैरान कर दिया था. ज्यादातर टीमों को अपना गेंदबाजी अटैक मजबूत करना है और IPL ऑक्शन में वो बड़े-बड़े प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ सकते हैं. आइए 5 गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिनपर IPL ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है और वो मालामाल हो सकते हैं.

2 / 6
माथीशा पथिराना को CSK ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज करके हैरान कर दिया. इस युवा गेंदबाज के पास अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करने का काफी अनुभव है. वो मुश्किल पिचों पर भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. पथिराना पर KKR, CSK समेत कई टीमें बोली लगा सकती हैं.

3 / 6
रवि बिश्नोई को LSG ने एक खराब सीजन के बाद रिलीज कर दिया. बिश्नोई ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी का IPL में लोहा मनवाया है और सभी को पता है कि उनमें कितना टैलेंट है. ऐसे में टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती हैं. RR और RCB अपनी स्पिन गेंदबाजी मजबूत करने के लिए उन्हें खरीद सकती है.

4 / 6
लुंगी एनगिडी के पास शानदार पेस है और वो साउथ अफ्रीका की टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं. IPL ऑक्शन में कुछ टीमों को बैकअप गेंदबाज की जरूरत है. लुंगी एक अच्छा विकल्प रहेंगे, इसी कारण उनके पीछे कुछ टीमें जा सकती हैं.

5 / 6
जैकब डफी का कद पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ा है. वो न्यूजीलैंड के लिए लगातार कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. जैकब के पीछे SRH जा सकती है, क्योंकि वो सनराइजर्स की द हंड्रेड लीग टीम का हिस्सा हैं. जैकब डफी पर इसी के चलते बड़ी बोली लग सकती है.

6 / 6
आकिब नबी ने पिछले कुछ महीनों में घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. वो लगातार हर फॉर्मेट में विकेट झटक रहे हैं और हालिया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनकी गेंदबाजी का जादू देखने को मिला. आकिब पर ऑक्शन में MI, CSK, RR समेत कई टीमें बोली ला सकती हैं. वो नीलामी में मालामाल हो सकते हैं.