IPL 2026: हार्दिक पांड्या की ये 2 गलतियां बनी मुंबई इंडियंस की हार का कारण! पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

Mumbai Indians: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी रहा और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हें हार मिली. इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या से दो बड़ी गलतियां हो गई, जो MI की हार का बड़ा कारण बन गई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इन गलतियों के बारे में बताया।

Mumbai Indians (4)

Mumbai Indians: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को अपनी सातवीं हार का सामना करना पड़ा. CSK के खिलाफ 2 अप्रैल को MI को 8 विकेट से हार मिली. अब उनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी की खूब आलोचना हो रही है और अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि कप्तान की दो बड़ी गलतियां MI की हार का बड़ा कारण बनी हैं.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या से कहां हुई गलती?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर MI के टीम कॉम्बिनेशन की आलोचना की. वो इस बात से खुश नहीं थे कि MI की बल्लेबाजी नंबर 7 पर समाप्त हो गई. आकाश ने बताया कि हार्दिक ने बुमराह से मात्र तीन ओवर करवाए. उनके अनुसार जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर को बीच के ओवरों में लाना चाहिए था. चोपड़ा ने कहा, ‘आपकी बल्लेबाजी नंबर 7 पर खत्म हो गई. इसके बाद कुछ नहीं था. पिछले मैच में आपने इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग नहीं किया. इस मैच में आपके मुख्य गेंदबाजों के ओवर बचे थे. जब तक आप उन्हें अटैक में लेकर आए, तब तक मैच खत्म हो चुका था.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: लगातार 5 जीत के बावजूद SRH की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! स्टार खिलाड़ी बैठ सकता है बाहर

‘प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी MI’

आकाश चोपड़ा ने दावा किया कि MI अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. उन्होंने कहा, ‘मुंबई इंडियंस अभी भी क्वालीफाई कर सकती है. हालांकि, वो जिस तरह से खेल रहे हैं, ऐसा नहीं लग रहा है कि वो क्वालीफाई करने के करीब भी आ पाएंगे, क्योंकि उनके लिए चीजें अच्छी नजर नहीं आ रही हैं.’

विज्ञापन

‘नाम बड़े, दर्शन छोटे’

आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर बड़े खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते, तो शायद चीजें थोड़ी अलग होती. उन्होंने हार्दिक, सूर्या और तिलक का जिक्र करते हुए कहा, ‘बड़े खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. कुछ भी सही नहीं जा रहा है. सभी मुख्य खिलाड़ी औसत प्रदर्शन कर रहे हैं. इन बड़े नामों में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और, एक शतक के बावजूद, तिलक वर्मा शामिल हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ