IPL 2026: लगातार 5 जीत के बावजूद SRH की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! स्टार खिलाड़ी बैठ सकता है बाहर

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में SRH की भिड़ंत अब कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी. इस मैच के लिए कप्तान पैट कमिंस प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं.

SRH Team
1 / 6

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच KKR के खिलाफ होने जा रहा है. दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. SRH ने अपने पिछले पांचों मैच जीते हैं और अब वो KKR को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेगी. SRH भले ही जीत की राह पर है लेकिन उनकी टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आइए KKR के खिलाफ मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

SRH के ओपनर्स पर रहेगी नजर

SRH के ओपनर्स पर रहेगी नजर2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अब तक खूब धमाल मचाया है. अब दोनों कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी धमाकेदार शुरुआत देने की पूरी कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

फॉर्म में लौटा मिडल ऑर्डर

फॉर्म में लौटा मिडल ऑर्डर3 / 6

SRH के मिडल ऑर्डर में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी और सलील अरोड़ा हैं. किशन और क्लासेन ने कुछ बड़ी पारियां खेली हैं. नीतीश भी बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और सलील अरोड़ा ने पिछले मैच में 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. सभी बेहतरीन फॉर्म में हैं. अनिकेत वर्मा पर भी फैंस की नजर रहेगी.

गेंदबाजी अटैक में होंगे बदलाव!

गेंदबाजी अटैक में होंगे बदलाव!4 / 6

SRH की गेंदबाजी ने पिछले दो मैचों में 225 से अधिक रन लुटाए हैं. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने दोनों मैचों में SRH की लाज बचाई. अब गेंदबाजी में SRH को बड़े बदलाव करने की जरूरत है. पिछले मैच में हर्ष दुबे बेहद महंगे साबित हुए थे. उनकी जगह शिवांग कुमार को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. पिछले दो मैचों में साकिब हुसैन ने क्रमशः 15.50 और 13.00 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. उन्हें बाहर करके हर्षल पटेल को दोबारा टीम में लाया जा सकता है. पैट कमिंस, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार गेंदबाजी अटैक का हिस्सा हो सकते हैं.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

हर्षल पटेल को अगर खेलने का मौका मिलता है, तो वो प्लेइंग 11 में होंगे. दरअसल, हर्षल गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. ऐसी स्थिति में प्रफुल्ल हिंगे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आ सकते हैं.

SRH की संभावित प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (wk), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा. (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल्ल हिंगे)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन