IPL 2026 के बाद इन 5 टीमों के बदलेंगे कप्तान! हार्दिक पांड्या समेत बड़े खिलाड़ियों से छिन सकती है अहम जिम्मेदारी

Captains Can Be Sacked After IPL: आईपीएल 2026 में कुछ टीमों का प्रदर्शन खराब रहा है और उनके कप्तानों ने खूब निराश किया है. टूर्नामेंट के बाद उन्हें कप्तान के पद से हटाया जा सकता है.

Hardik Pandya Riyan Parag
1 / 6

Captains Can Be Sacked After IPL: आईपीएल 2026 में कुछ टीमें लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और टॉप पर बनी हुई हैं, वहीं कुछ का प्लेऑफ में जगह बनाने का सपना टूटता हुआ दिखाई दे रहा है. टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ अमूमन कप्तानी की भी चर्चा होती है. अच्छा लीडर अपनी कमजोर टीम को भी सही फैसलों से जीत की राह दिखाने का दम रखता है. कुछ टीमों के कप्तानों ने इस सीजन काफी निराश किया है और टूर्नामेंट के बाद उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या - मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या - मुंबई इंडियंस2 / 6

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन IPL 2026 में काफी निराशाजनक साबित हुआ है. गेंद और बल्ले से वो प्रभावित नहीं कर पाए हैं. फैंस ने उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठाए हैं. मुंबई इंडियंस अभी पॉइंट्स टेबल में नवें पायदान पर हैं. हार्दिक का यह खराब प्रदर्शन जारी रहा, तो उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है.

विज्ञापन

अक्षर पटेल - दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल - दिल्ली कैपिटल्स 3 / 6

दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन उम्मीद के अनुसार वो प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब तक 9 मैचों में उन्हें 5 हार मिली है. अक्षर पटेल की कप्तानी पर कई सारे सवाल खड़े हुए हैं. अगर वो अपनी टीम को प्लेऑफ में जगह नहीं दिला पाए, तो उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है.

ऋषभ पंत - LSG

ऋषभ पंत - LSG4 / 6

27 करोड़ के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत पर LSG ने काफी भरोसा दिखाया था. उनके लिए पिछला सीजन भूलने लायक रहा था और IPL 2026 में भी अभी वो 10वें स्थान पर हैं. ऋषभ की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं और अगले सीजन उन्हें हटाया जा सकता है. उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे - KKR

अजिंक्य रहाणे - KKR5 / 6

KKR के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था. इसके बावजूद अजिंक्य रहाणे पर मैनेजमेंट ने दोबारा भरोसा दिखाया. रहाणे की कप्तानी में KKR ने अब तक 8 में से 2 मैच जीते हैं. रहाणे को अगले साल कप्तानी से हटाया जा सकता है और किसी अन्य खिलाड़ी को जिम्मेदारी संभालने का मौका मिल सकता है.

रियान पराग - राजस्थान रॉयल्स

रियान पराग - राजस्थान रॉयल्स 6 / 6

राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में प्रदर्शन अच्छा रहा है और वो 10 मैचों में से 6 जीत चुके हैं. रियान पराग ने बढ़िया कप्तानी की है, लेकिन वो विवादों में रहे हैं. कुछ दिनों पहले वो ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे. यह टीम की छवि के लिए खराब बात है. ऐसे में RR उन पर एक्शन ले सकती है और रवींद्र जडेजा या यशस्वी जायसवाल को कप्तान बना सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन