हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: इन 4 विदेशी गेंदबाजों से डरते हैं विराट कोहली, खुद बताए नाम

IPL 2025, Virat Kohli: आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए जलवा दिखा रहे विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने उन 4 गेंदबाजों के नाम बता दिए हैं, जिनका सामना करने में विराट को भी मुश्किल होती है.

विज्ञापन
Virat Kohli

IPL 2025, Virat Kohli: विराट कोहली इस दौरे के महान बल्लेबाजों में शामिल हैं. वो सालों से तीनों फॉर्मेट में कमाल करते आए हैं. हालांकि हर किसी बल्लेबाज को अपने करियर में किसी ना किसी गेंदबाज का सामना करने में थोड़ी बहुत दिक्कत होती है. विराट कोहली भी इससे अछूते नहीं हैं. विराट ने बताया कि फॉर्मेट के अनुसार, उन्हें 4 गेंदबाजों ने परेशान किया है. इन गेंदबाजों को विराट हमेशा संभलकर खेलते आए हैं. खुद कोहली ने आईपीएल 2025 के बीच तीनों गेंदबाजों के नाम का खुलासा किया है.

विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि टेस्ट क्रिकेट में उन्हें इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बहुत परेशान किया. वो टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के लिए सबसे मुश्किल गेंदबाज रहे. इसके बाद विराट ने बताया कि टी20 में उन्हें वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने बहुत परेशान किया. नरेन का सामना करने में विराट को हमेशा परेशानी हुई.

वनडे में कोहली को श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा और इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद ने खूब परेशान किया है. विराट इन चारों गेंदबाजों को हमेशा संभलकर खेले.

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में कैसा है विराट का प्रदर्शन?

विराट कोहली आईपीएल 2025 में कमाल कर रहे हैं. इस दिग्गज ने इस सीजन आरसीबी के लिए एक से बढ़कर एक पारियां खेली हैं. उन्होंने 10 मैचों में 443 रन किए हैं. कोहली ने 63.29 की औसत से रन बनाए हैं. कोहली की इस बढ़िया बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी का प्रदर्शन भी ठीक रहा. ये टीम 10 में से 7 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. प्लेऑफ में जाने के लिए उसे बचे हुए 4 में से सिर्फ 1 मैच जीतना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: SRH vs CSK: क्या शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी लात? सामने आए नए वीडियो से मची खलबली

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola