IPL 2023: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछले 2 मैचों में वह डक पर आउट हुए। रोहित के खराब फॉर्म के चलते मुंबई की टीम अंक तालिका में भी 10 अंकों के साथ छठवें नंबर पर है। रोहित की फॉर्म पर अब टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो के ‘रवि एंड रौनक’ कार्यक्रम में शास्त्री ने कहा, ‘दो तीन साल पहले उनके पास जिस तरह के संसाधन थे, अब वे उनके पास नहीं हैं। बतौर कप्तान उनके सामने चुनौतियां अब दोगुनी हो गई हैं। पिछले दो तीन वर्षों में कप्तान के तौर पर कार्यभार भी बढ़ गया है।’
शास्त्री ने आगे कहा कि ‘अगर आप एक बल्लेबाज के तौर पर रन बनाने लग जाते हैं तो एक कप्तान के तौर पर आपका काम आसान हो जाता है। इससे बॉडी लैंग्वेज में बदलाव आता है, मैदान पर आपकी ऊर्जा दूसरे प्रकार की होती है लेकिन जब रन नहीं निकलते तब परिस्थिति इसके एकदम विपरीत होती है।
रवि शास्त्री ने और क्या कहा?
रवि शास्त्री ने माना कि बल्ले से फॉर्म में नहीं होने का असर रोहित की कप्तानी पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि एक कप्तान के तौर पर यह ज़रूरी है कि आपका निजी प्रदर्शन भी अच्छा हो। यही सेम टीम आने वाले दो तीन वर्षों में एक मज़बूत टीम बन सकती है, लेकिन इन्हें सही तरह से संयोजित करने की जिम्मेदारी कप्तान की ही है।’
रोहित ने इस सीजन बनाए 184 रन
इस सीजन रोहित का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि दस मैचों में उन्होंने 18.39 के औसत से 184 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 126.89 है। इस दौरान वह दो बार शून्य के स्कोर पर भी आउट हुए हैं।
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित
आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई की टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
30 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines