---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: पृथ्वी शॉ पर जमकर बरसे वीरेंद्र सहवाग, कहा- ‘उन्हें अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत’

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को गुजरात जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात दे दी। ये दिल्ली कैपिटल्स की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जहां एक तरफ डेविड वॉर्नर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ओपनर पृथ्वी शॉ के बल्ले से […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को गुजरात जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात दे दी। ये दिल्ली कैपिटल्स की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जहां एक तरफ डेविड वॉर्नर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ओपनर पृथ्वी शॉ के बल्ले से रन ही नहीं निकल पा रहे हैं।

आईपीएल 2023 में अब तक खेले गए दोनों मैचों में शॉ आसानी से आउट हो गए जिसके चलते टीम भी परेशानी में आ गई। पृथ्वी के इस खराब प्रदर्शन और उनके आउट होने के तरीके पर वीरेंद्र सहवाग खासा नाराज नजर आए और उन्होंने युवा खिलाड़ी को जमकर लताड़ लगाई।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: एक बार फिर Golden Duck, ‘सूर्य’ की चमक पर पड़ा ग्रहण

वीरेंद्र सहवाग ने पृथ्वी शॉ के परफॉर्मेंस को लेकर कही ये बात

सहवाग ने मैच के बाद कहा कि ‘पृथ्वी शॉ को भी अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए। शुभमन गिल को देखो, जिसने अंडर-19 क्रिकेट खेला है उसके साथ और अब भारत के लिए वह तीनों फॉर्मेट में खेल रहा है, लेकिन शॉ अभी भी आईपीएल में ही स्ट्रगल कर रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ भी आईपीएल के एक सीजन में 600 रन बना चुका है।’

पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर

दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। वे इस टूर्नांमेंट में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 65 पारियों में 24.72 के औसत से कुल 1607 रन ही बनाए हैं। शॉ के खाते में कुल 12 आईपीएल फिफ्टी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 147.3 का है, लेकिन वे अच्छे स्टार्ट के बाद पारी को संभाल नहीं पाते और रोचक शॉट मारने के चक्कर में आउट हो जाते हैं। शॉ का चलना दिल्ली के लिए बेहद जरूरी है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: आखिरी ओवर में ये 3 गलतियां पड़ गईं दिल्ली कैपिटल्स पर भारी

मैच का लेखा -जोखा

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।DC ने 37 के स्कोर तक पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श के विकेट गंवाए। इसके बाद डेविड वार्नर ने 37 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया।अंत में अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में 36 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने साई सुदर्शन की 62 रनों की पारी के बदौलत इसे हासिल कर लिया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 05, 2023 02:13 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola