नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी रिटेन और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। अब इंतजार अगले महीने होने वाली मिनी नीलामी का है। हालांकि मिनी-नीलामी में अधिक विकल्प नहीं होने के कारण सनराइजर्स हैदराबाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम को अपना नया कप्तान नियुक्त कर सकती है। केन विलियमसन और निकोलस पूरन दोनों को रिलीज करने के बाद SRH को IPL 2023 के लिए एक नया कप्तान नियुक्त करना होगा। हालांकि सन राइजर्स पर्स में बचे 42.25 करोड़ रुपये के बेन स्टोक्स को भी खरीद सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केन विलियमसन को कर चुकी है रिलीज

जब कप्तानी की बात आती है तो सनराइजर्स हैदराबाद हमेशा संकट से गुजरा है। डेविड वार्नर के साथ संबंध खराब होने के बाद फ्रेंचाइजी ने अब केन विलियमसन को भी रिलीज कर दिया है। हालांकि कप्तान के रूप में पुष्टि करने से पहले फ्रेंचाइजी अभी भी कुछ विकल्प तलाश रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडेन टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। वह SA20 लीग में भी एसआरएच से जुड़े हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी कोचिंग स्टाफ से सलाह लेने के बाद फैसला करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमएस धोनी एक और सीजन के लिए कप्तान रहेंगे।

https://twitter.com/SunRisers/status/1592500172969639936?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1592500172969639936%7Ctwgr%5Ef3ad19798e6bb1f71d978a8ef1bad2cfec3a4841%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fipl-2023-who-is-in-retention-squad-who-has-been-released-view-full-retention-list-of-all-franchisees%2F88600%2F

विज्ञापन

पिछला सीजन शानदार

मार्करम का पिछला सीजन शानदार था। सन राइजर्स के लिए बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 14 मैचों में 47.63 के औसत से 381 रन ठोके थे। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे।

SRH के रिटेन किए गए खिलाड़ी:

अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

विज्ञापन

SRH से रिलीज किए गए खिलाड़ी:

केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद

विज्ञापन

ये हैं सभी टीमों के कप्तान

सीएसके: एमएस धोनी
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर
सन राइजर्स हैदराबाद: तलाश जारी
पीबीकेएस: शिखर धवन
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल
आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ